लाइव न्यूज़ :

एंफेटामाइन, अफीम और जोल्पीडेम की गोलियां बरामद, ऑस्ट्रेलिया, मालदीव, दुबई, अमेरिका, न्यूजीलैंड और स्विटरजरलैंड भेज रहे थे, कीमत 13 करोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2021 07:57 IST

पिछले चार दिनों में 13 करोड़ रुपये मूल्य की यह प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गयी जिसे मादक पदार्थ गिरोह के सदस्यों द्वारा हवाई मार्ग से तस्करी कर ऑस्ट्रेलिया, मालदीव, दुबई, अमेरिका, न्यूजीलैंड और स्विटरजरलैंड भेजा जाना था।

Open in App
ठळक मुद्दे3.906 किलोग्राम अफीम और 2.525 किलोग्राम जोल्पीडेम की गोलियां जब्त कीं। इस धंधे में कुछ हवाई कूरियर कंपनियों के कर्मियों की भूमिका होने का संदेह है।मुंबई एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने की और मुंबई में आठ जगहों पर छापा मारा गया।

मुंबई: स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने उपनगर अंधेरी एवं दक्षिणी मुंबई के विभिन्न स्थानों से एंफेटामाइन, अफीम और जोल्पीडेम की गोलियां बरामद कीं और इस सिलसिले में आइवरी कोस्ट के एक नागरिक को गिरफ्तार किया।

 

इस संबंध में एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पिछले चार दिनों में 13 करोड़ रुपये मूल्य की यह प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गयी जिसे मादक पदार्थ गिरोह के सदस्यों द्वारा हवाई मार्ग से तस्करी कर ऑस्ट्रेलिया, मालदीव, दुबई, अमेरिका, न्यूजीलैंड और स्विटरजरलैंड भेजा जाना था।

उन्होंने बताया कि छापे के दौरान संघीय मादक पदार्थ निरोधक एजेंसी ने 2.296 किलोग्राम एंफेटामाइन, 3.906 किलोग्राम अफीम और 2.525 किलोग्राम जोल्पीडेम की गोलियां जब्त कीं। उन्होंने कहा कि एनसीबी को इस धंधे में कुछ हवाई कूरियर कंपनियों के कर्मियों की भूमिका होने का संदेह है।

इस अभियान की अगुवाई मुंबई एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने की और मुंबई में आठ जगहों पर छापा मारा गया। अधिकारी के अनुसार, एनसीबी टीम ने शुक्रवार को अंधेरी (पूर्व) में 490 ग्राम एंफेटामाइन जब्त की जिसे स्टेथोस्कोप में छिपाकर रखा गया था। इसे दक्षिण मुंबई के डोंगी से लाया गया था और ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था।

इस सिलसिले में एनसीबी ने आइवरी कोस्ट के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को एनसीबी ने अंधेरी में ही ओवन में छिपाकर रखी गयी 3.906 किलोग्राम अफीम जब्त की जिसे मालदीव के माले भेजा जाना था।

अधिकारी के अनुसार, बाद में एनसीबी ने जोल्पीडेम की 2.525 किलोग्राम गोलियां जब्त कीं जिन्हें खाने-पीने की चीजों में छिपाकर रखा गया था और इन्हें अमेरिका के टेक्सास भेजा जाना था। अधिकारी के मुताबिक, अंधेरी पूर्व में 941 ग्राम एंफेटामाइन जब्त किया गया जिसे हेल्मेट और चूड़ियों में छिपाकर रखा गया था। इसे ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था।

एनसीबी ने सोमवार एवं मंगलवार को डोंगरी में पाइप और टाई के बॉक्स में छिपाकर रखा गया 848 ग्राम एंफेटामाइन जब्त किया, जिसे दुबई और न्यूजीलैंड भेजा जाना था। मंगलवार को अंधेरी में 17 ग्राम एंफेटामाइन जब्त किया गया था जिसे स्विटरजरलैंड भेजा जाना था।

इस बरामदगी के सिलसिले में छह मामले दर्ज किए गए हैं। एनसीबी को संदेह है कि इन मादक पदार्थों का इस्तेमाल विदेशों में नववर्ष पर आयोजित होने वाली पार्टी में किया जाना था। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि जहां तक मुंबई और अन्य क्षेत्रों में नए साल की पार्टी का सवाल है, तो एनसीबी के अधिकारी नशीली दवाओं के इस्तेमाल को रोकने के लिए कड़ी निगरानी करेंगे।

टॅग्स :मुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने