लाइव न्यूज़ :

Mumbai sexual harassment: बिस्कुट देने के बहाने 39 वर्षीय कर्मचारी को 8 साल की बच्ची को अंदर बुलाया और अनुचित तरीके से छुआ, कपड़े उतारने की कोशिश की तो खुद को ऐसे बचाया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2024 18:00 IST

Mumbai sexual harassment: बिस्कुट देने के बहाने व्यक्ति ने बच्ची को अंदर बुलाया और कथित तौर पर उसे अनुचित तरीके से छुआ। दुकान में अकेले मौजूद कर्मचारी ने जब बच्ची के कपड़े उतारने की कोशिश की तो उसने खुद को बचा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची को 'अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श' के बारे में जानकारी थी।दुकान के कर्मचारी की मंशा को समझ गई और दुकान से भाग निकली।बच्ची ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी।

Mumbai sexual harassment: पुलिस ने किराना दुकान के एक 39 वर्षीय कर्मचारी को आठ साल की लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को मध्य मुंबई के कालाचौकी इलाके में स्थित दुकान पर बिस्कुट खरीदने गई बच्ची को कथित तौर पर कर्मचारी ने निशाना बनाया। बिस्कुट देने के बहाने व्यक्ति ने बच्ची को अंदर बुलाया और कथित तौर पर उसे अनुचित तरीके से छुआ। दुकान में अकेले मौजूद कर्मचारी ने जब बच्ची के कपड़े उतारने की कोशिश की तो उसने खुद को बचा लिया।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची को 'अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श' के बारे में जानकारी थी, जिससे वह दुकान के कर्मचारी की मंशा को समझ गई और दुकान से भाग निकली। बच्ची ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जब बच्ची की मां दुकान पर गई और कर्मचारी से बात की, तो वह उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगा।

वह उस वक्त नशे में था। इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि कालाचौकी पुलिस थाने में कर्मचारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए