लाइव न्यूज़ :

जानें कैसे गिरफ्तार हुआ 1993 मुंबई बम ब्लास्ट का आरोपी मोहम्मद लंबू

By भाषा | Updated: June 1, 2018 20:06 IST

गुजरात एटीएस के पुलिस अधीक्षक ने कहा, ''शेख विस्फोट के बाद से ही फरार था। उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस (अंतरराष्ट्रीय लुक आउट नोटिस) जारी किया गया था। हम अब उसे सीबीआई को सौंप देंगे।''

Open in App

अहमदाबाद , 1 जून:  गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मुंबई में 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले के कथित प्रमुख साजिशकर्ता को आज गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एटीएस की एक टीम ने दक्षिणी गुजरात के वलसाड तट के निकट से कल अहमद शेख (52) उर्फ अहमद लंबू को गिरफ्तार कर लिया। गुजरात एटीएस के पुलिस अधीक्षक ने कहा , ‘‘ शेख विस्फोट के बाद से ही फरार था। उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस (अंतरराष्ट्रीय लुक आउट नोटिस) जारी किया गया था। हम अब उसे सीबीआई को सौंप देंगे। ’’ 

मुंबई में सिलसिलेवार बम विस्फोटों की जांच का जिम्मा केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई के पास था। इस घटनाओं में 257 लोगों की मौत हो गयी थी और 700 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। एसपी ने बताया कि शेख पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई में एक डॉरमेट्री में रहने वाला शेख विस्फोट के तुरंत बाद देश छोड़कर फरार हो गया था। उन्होंने कहा , ‘‘ वह भारत में विस्फोटकों की तस्करी और दाउद इब्राहिम के इशारे पर विस्फोट करने के मामले में प्रमुख आरोपी है। इस मामले के एक अन्य साजिशकर्ता मोहम्मद दौसा ने दाउद से शेख का परिचय कराया था। ’’ अधिकारी ने बताया कि शेख ने दुबई में दाउद के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया था , जहां विस्फोट का पूरा षड्यंत्र रचा गया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बम विस्फोटगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो