लाइव न्यूज़ :

खेसारी और उदित नारायण के साथ काम कर चुके संगीतकार मुन्ना दुबे के मुम्बई आवास में लाखों रुपये की चोरी, सोने की तीन अंगूठी, दो चेन और 50000 नकद गायब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2023 17:40 IST

मुन्ना दुबे मुम्बई के गोरेगाँव स्थित मोतीलाल नगर 1 में पहाड़ी गोरेगाँव में रहते हैं। पिछले 19 तारीख को वे रात्रि में घर पर नहीं थे, वापस जब वे 20 दिसम्बर को घर पर पहुँचे तो घर की हालत देखकर सन्न रह गए।

Open in App
ठळक मुद्देसंगीतकार मुन्ना दुबे ने मुम्बई के गोरेगाँव थाने में FIR ( 0774/2023) दर्ज कराया है।टाइटन की घड़ी समेत कई आइटम घर से मिसिंग मिले।

मुम्बईः सारी दुनिया को अपनी संगीत की धुन पर नचाने वाले संगीतकार मुन्ना दुबे के साथ एक भयंकर अनहोनी हो गई है । मुन्ना दुबे के मुम्बई आवास पर बीते दिनों चोरों ने हाथ साफ करते हुए लाखों की नकदी , गहने समेत कई महंगे आइटम लेकर चंपत हो गए। इस बावत संगीतकार मुन्ना दुबे ने मुम्बई के गोरेगाँव थाने में FIR ( 0774/2023) दर्ज कराया है।

जिसमें घटना से सम्बन्धित शिकायत की गई है। मुन्ना दुबे मुम्बई के गोरेगाँव स्थित मोतीलाल नगर 1 में पहाड़ी गोरेगाँव में रहते हैं। पिछले 19 तारीख को वे रात्रि में घर पर नहीं थे, वापस जब वे 20 दिसम्बर को घर पर पहुँचे तो घर की हालत देखकर सन्न रह गए। उनकी सोने की तीन अंगूठी, दो चेन समेत 50, 000 नकद और टाइटन की घड़ी समेत कई आइटम घर से मिसिंग मिले।

घर की स्थिति देखकर उन्हें चोरी के बारे में पुलिस में रिपोर्ट करने का निर्णय लिया और गोरेगाँव पुलिस चौकी में चोरी की घटना के बारे में fir दर्ज कराया। विदित हो कि मुन्ना दुबे बॉलीवुड , भोजपुरी , और मराठी में एक जाने माने गायक संगीतकार हैं । उनके द्वारा कम्पोज किये गए कई गाने सुपरहिट हो चुके हैं।

वे आज भी भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में गीत संगीत लगातार दे रहे हैं। मूल रूप से मुन्ना दुबे बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं। अपने गीत संगीत में रुचि के चलते उन्होंने पटना , बनारस में भी काफी दिनों तक गीत संगीत से लोगों का मनोरंजन किया था, फिर उन्होंने इस फील्ड में कैरियर को बड़ा आयाम देने के लिए मुम्बई का रुख किया और आज वे बड़े संगीतकार के रूप में फ़िल्म जगत में जाने जाते हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए