लाइव न्यूज़ :

चोरी के मामले में सात साल से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 68.2 लाख रुपये के गहने लेकर गया था भाग

By भाषा | Updated: November 27, 2019 16:06 IST

मुंबई पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया की मदद से उन्होंने उसका पता लगाया और हाल में प्राप्त एक विशेष जानकारी के तहत गहने बेचने की कोशिश करते हुए उसे धर दबोचा।

Open in App

मुंबई में एक आभूषण कारोबारी के घर से 68.2 लाख रुपये के गहने और तीन लाख रुपये नकद चोरी के मामले में सात साल से फरार 32 वर्षीय आरोपी को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी संदीप दाऊजी शर्मा मूल रुप से उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला है। वर्तमान में वह विले पार्ले इलाके में रह रहा था और सोमवार को उसे तब पकड़ा गया जब वह किसी को गहने बेचने की कोशिश कर रहा था।

अधिकारी ने बताया कि शर्मा पहले अंधेरी उपनगर में पीड़ित आभूषण कारोबारी के साथ काम करता था। आभूषण कारोबारी ने शर्मा पर भरोसा कर उसे अपने घर की चाबियां दी थीं। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2012 में जब आभूषण विक्रेता सोलापुर अपने परिवार के साथ गया तब आरोपी ने उसके घर में 68.2 लाख रुपये के गहने और तीन लाख रुपये की नकदी की चोरी की और फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया की मदद से उन्होंने उसका पता लगाया और हाल में प्राप्त एक विशेष जानकारी के तहत गहने बेचने की कोशिश करते हुए उसे धर दबोचा। उसके पास से लगभग एक किलो 900 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 381(चोरी)के तहत मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला