लाइव न्यूज़ :

मुंबई: चाकूबाजी से सहमा कुर्ला; हमले में एक की मौत तीन घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: June 8, 2024 14:50 IST

मुंबई: चाकूबाजी की घटना चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। घटना के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App

मुंबई: महानगर मुंबई के कुर्ला इलाके में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कुला में धारदार हथियार से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इस भयावह घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हमले की घटना चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दर्ज की गई थी। मुंबई पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस जांच में जुट गई।

पांच लोग गिरफ्तार

इस भयावह घटना के संबंध में पुलिस ने जांच तेज की तो उनके हाथ पांच आरोपी लगे। फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों को धर दबौचा और अब उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि यह चाकूबाजी की घटना क्यों हुई। पुलिस मामले की तह तक जांच कर रही है लेकिन इस संबंध में कोर्ट तक अभी केस नहीं पहुंचा है। 

बता दें कि इससे इतर, कोलसेवाड़ी पुलिस ने पूर्व शिवसेना पार्षद महेश गायकवाड़ को नशे में धुत्त होकर जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महेश गायकवाड़ को फरवरी में उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ के ड्राइवर ने गोली मार दी थी। इस सप्ताह की शुरुआत में, महेश गायकवाड़ को फेसबुक पर एक संदेश मिला, जिसमें उन्हें “फरवरी में चलाई गई चार नहीं, बल्कि आठ गोलियां” मारने की धमकी दी गई थी।

पुलिस की दो टीमें गठित करने के बाद, 54 वर्षीय दीपक कदम नामक व्यक्ति को महा बालेश्वर घाट इलाके में पकड़ा गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कदम ने बताया कि उस व्यक्ति को पुलिस थाने बुलाया गया, जहां उसने नशे की हालत में गायकवाड़ को धमकाने की बात कबूल की। ​​दीपक कदम की पहली पत्नी का निधन हो चुका है और उनकी दूसरी पत्नी और दो बेटे अलग-अलग रह रहे हैं। वह वर्तमान में अपने तीसरे बेटे के साथ रहता है, जो 70% विकलांग है, जिसके कारण वह अवसाद से ग्रस्त है।

टॅग्स :मुंबई पुलिसक्राइमहत्यामुंबईक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा