लाइव न्यूज़ :

मुझे छोड़ कर किसी और के साथ प्रेम क्यों?, प्रेमी सोनू बराई ने पूर्व प्रेमिका मनीषा यादव को बुलाया और चाकू से काट डाला और फिर खुद भी अपना गला रेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2025 05:39 IST

Mumbai: हमले में गंभीर रूप से घायल मनीषा को बायकुला स्थित डॉ. आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे बराई को मनीषा के किसी और से संबंध होने का शक था।झगड़ा हुआ था और अपना रिश्ता खत्म कर लिया। रसोईघर में इस्तेमाल होने वाला चाकू भी लेकर आया।

Mumbai: मध्य मुंबई में शुक्रवार को एक युवक ने सरेआम चाकू घोपकर अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या कर दी और फिर खुद भी गला रेतकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी सोनू बराई (24) ने मनीषा यादव (24) पर सुबह करीब 11 बजे कालाचौकी इलाके में सड़क पर हमला किया। यह घटना दोनों के अलग होने के लगभग दो हफ्ते बाद हुई। उन्होंने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल मनीषा को बायकुला स्थित डॉ. आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि बराई को मनीषा के किसी और से संबंध होने का शक था जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। उन्होंने बताया कि बराई ने अपनी पूर्व प्रेमिका को शुक्रवार की सुबह मिलने के लिए बुलाया लेकिन वह अपने साथ रसोईघर में इस्तेमाल होने वाला चाकू भी लेकर आया।

अधिकारी ने बताया कि मनीषा जब मौके पर पहुंची तो बराई ने उसपर दो से तीन बार चाकू से वार किया। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में मनीषा अपनी जान बचाने के लिए भागी और एक निजी अस्पताल में घुस गई। अधिकारी ने बताया कि बराई ने मनीषा का पीछा किया और अस्पताल के अंदर घुसकर उसे पकड़ने के बाद फिर चाकू से वार किया।

उन्होंने बताया कि वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन बराई के गुस्से और चाकू से लैस होने की वजह से वे ज़्यादा कुछ नहीं कर सके। तभी किसी ने बराई को पत्थर फेंककर मारा और लाठी से प्रहार किया, जिससे उसे एहसास हो गया कि वह बच नहीं पाएगा। अधिकारी ने बताया कि बरई ने अपना गला काट लिया और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

नर्सिंग होम के अंदर हुए हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। वीडियो क्लिप में लोगों को हमलावर से पीड़िता को बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है और कुछ अन्य लोग आरोपी को डंडे से पीटते और उस पर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस कांस्टेबल और दो अन्य लोगों ने खून से लथपथ पीड़िता को उठाया और उसे अस्पताल पहुंचाया।

अधिकारी ने बताया कि बराई नर्सिंग होम के प्रवेश द्वार पर खून से लथपथ पड़ा था और उसे तुरंत नगर निगम द्वारा संचालित केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कालाचौकी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रहत्यामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए