लाइव न्यूज़ :

पहले गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर की हत्या फिर शख्स ने उठाया खौफनाक कदम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 11:46 IST

पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के प्रयास के दौरान आरोपी विजय कुमार हरिजन के पैर में फ्रैक्चर हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी एक चलते ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आरोपी प्रेमी पर पुलिस ने धारा 302 (हत्या) के तहत का मामला दर्ज किया है।

मुंबई में सांताक्रूज के एक होटल में 24 वर्षीय एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के 'चरित्र' पर संदेह करते हुए कथित तौर पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसने खुद भी एक चलते ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने रविवार (6 अक्टूबर) को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार (5 अक्टूबर) की है। एक अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के प्रयास के दौरान आरोपी विजय कुमार हरिजन के पैर में फ्रैक्चर हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसपर वकोला पुलिस ने कथित हत्या का मामला दर्ज किया है। 

अधिकारी ने बताया, ''आरोपी और उसकी प्रेमिका संध्या हरिजन (22) ने रात 1.30 बजे सांताक्रूज ईस्ट के गोलिबार रोड स्थित किशिश कुंज होटल में प्रवेश किया था।'' पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।

मुंबई में एक व्यवसायी ने भी की आत्महत्या 

चार अक्टूबर को मध्य मुंबई में एक व्यवसायी ने इमारत की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रमेश जैन (51) ने सुबह लगभग साढ़े दस बजे पांडुरंग बुधकर मार्ग पर यूनीक इमारत से छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि जैन को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।

(पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :मुंबईहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला