लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: डेटिंग ऐप पर योगा टीचर को मिला प्यार! इंग्लैंड से भेजा गिफ्ट, फिर प्रेमिका के खाते से उड़ा लिए 3.36 लाख

By अंजली चौहान | Updated: May 9, 2024 13:26 IST

मुंबई: पुलिस ने बताया कि दक्षिण मुंबई के चर्चगेट इलाके की रहने वाली महिला हाल ही में डेटिंग ऐप टिंडर पर उस व्यक्ति से परिचित हुई और उसके साथ बातचीत की।

Open in App

मुंबई: महानगरी मुंबई में रहने वाली एक योगा टीचर के साथ लाखों की ठगी हो गई, जिसकी शिकायत लेकर महिला पुलिस थाने पहुंची। बताया जा रहा है कि योगा टीचर के साथ यह धोखाधड़ी किसी और ने नहीं बल्कि उसके एक जानकर ने की है। 46 वर्षीय एक योग शिक्षिका ने एक शख्स ने करीब 3.36 लाख रुपये ठग लिये। ठगी को अंजाम देने वाला शख्स कोई और नहीं महिला से मिला उसका पार्टनर है जिससे उसकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।

ऑनलाइन मुलाकात और बातचीत के बाद दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे जिससे महिला का उस पर विश्वास बढ़ गया था। पुलिस के मुताबिक, अमित कुमार नामक व्यक्ति ने इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहने वाला एक डॉक्टर होने का दावा किया है। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट इलाके की रहने वाली महिला हाल ही में डेटिंग ऐप पर उस व्यक्ति से परिचित हुई और उसके साथ बातचीत की। कुछ दिनों तक संपर्क में रहने के बाद दोनों ने फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया और व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने कहा कि 25 अप्रैल को, उस व्यक्ति ने मुंबई के योग शिक्षक को बताया कि उसने उसे एक उपहार भेजा है जिसे उसे लेना है। कुछ दिनों के बाद, दिल्ली की एक कूरियर कंपनी से होने का दावा करने वाली एक महिला ने मुंबई के योग शिक्षक को फोन किया और कहा कि मैनचेस्टर से उसके लिए एक उपहार आया है। अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले ने पीड़िता से उपहार भेजने की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए पैसे की मांग की। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने कथित तौर पर कॉल करने वाले द्वारा बताए गए विभिन्न खातों में 3.36 लाख रुपये जमा किए।

लाखों रुपये देने के बाद योग शिक्षिका को बाद में एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है, जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को मरीन ड्राइव पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। 

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर उस व्यक्ति और फोन करने वाले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया और इसकी जांच की जा रही है।

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिसमहाराष्ट्रक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने