लाइव न्यूज़ :

Mumbai Local Train News: शारीरिक संबंध बनाने की लालसा, महिला से की ऐसी मांग..., लोकल ट्रेन में शख्स ने की महिला से छेड़छाड़

By अंजली चौहान | Updated: June 7, 2024 14:43 IST

Mumbai Local Train News: एक चौंकाने वाली घटना में, मुंबई लोकल ट्रेन से यात्रा कर रही एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की, जिसने उससे पूछा, "क्या वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएगी"।

Open in App

Mumbai Local Train News: हर रोज लाखों लोग मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करते हैं। मुंबई में रहने वालों के लिए लोकल ट्रेन उनके सफर करने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। इसी ट्रेन में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ की खबर सामने आई है। बोरीवली पुलिस के मुताबिक, महिला यात्री से ट्रेन में सफर के दौरान शख्स ने छेड़छाड़ की जिसे गिरफ्तार कर लिॉा गया है।

पुलिस के अनुसार, 5 जून को एक स्टेशन पर कथित छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दीपक गौतम (44) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य) के तहत बुधवार को मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, कांदिवली में रहने वाली 26 वर्षीय महिला बुधवार को चर्चगेट स्थित अपने कार्यालय के लिए लोकल ट्रेन से यात्रा कर रही थी। वह प्लेटफॉर्म की तरफ खिड़की वाली सीट पर बैठी थी। सुबह करीब 9.30 बजे ट्रेन मलाड में रुकी। आरोपी ने कथित तौर पर महिला के सामने एक अनुचित प्रस्ताव रखा और पूछा कि क्या वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएगी।

आरोपी ने महिला से पूछा, "क्या तुम मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओगी?" इस कमेंट को सुनते ही महिला परेशान हो गई। हैरान महिला तुरंत लोकल ट्रेन से उतर गई और प्लेटफॉर्म पर मौजूद रेलवे पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस ने गौतम को गिरफ्तार करने के लिए तेजी से कार्रवाई की।

बता दें कि यह पहली घटना नहीं है इससे पहले इस साल अप्रैल में हुई एक अन्य घटना में, मुंबई में एक भरी हुई उपनगरीय ट्रेन में एक महिला योग शिक्षिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने कहा कि यह घटना तब हुई जब 25 वर्षीय महिला बांद्रा और गोरेगांव के बीच एक पुरुष मित्र के साथ यात्रा कर रही थी। शिकायतकर्ता और उसका दोस्त बांद्रा स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन के जनरल डिब्बे में चढ़े। ट्रेन के चलने के तुरंत बाद, आरोपी प्रवण विश्वकर्मा ने भीड़ का फायदा उठाते हुए कथित तौर पर उसे अनुचित तरीके से छुआ।

टॅग्स :मुंबई पुलिसमुंबईभारतीय रेलमहिलाबोरीवली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने