लाइव न्यूज़ :

मुंबई में आईआईटी बॉम्बे की 19 वर्षीय छात्रा के उत्पीड़न के आरोप में पुलिस कांस्टेबल अरेस्ट, यौन शोषण किया और जबरन वाहन पर बैठाया

By भाषा | Updated: December 31, 2022 20:57 IST

महिला की शिकायत के अनुसार वह बृहस्पतिवार देर रात को अपने एक पुरुष सहपाठी से मिलने के लिए मुंबई में पवई के आईआईटी कैम्पस से सानपाड़ा इलाके पहुंची। पाम बीच रोड पर टहलने के बाद उन्होंने सुबह-सुबह चार बजकर आठ मिनट पर पहली लोकल ट्रेन लेकर आईआईटी लौटने का फैसला किया और तब तक इलाके में घूमकर वक्त बिताने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक दल ने देर रात करीब तीन बजे उनसे इलाके में घूमने को लेकर सवाल-जवाब किए।एक दुपहिया वाहन पर एक कांस्टेबल पहुंचा और उनसे पूछताछ शुरू कर दी।मोटरसाइकिल पर बैठने तथा महिला को वहीं छोड़ने के लिए कहा लेकिन उसने इनकार कर दिया।

मुंबईः नवी मुंबई में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे की 19 वर्षीय छात्रा के उत्पीड़न के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के सानपाड़ा में पाम बीच रोड पर हुई।

महिला की शिकायत के अनुसार वह बृहस्पतिवार देर रात को अपने एक पुरुष सहपाठी से मिलने के लिए मुंबई में पवई के आईआईटी कैम्पस से सानपाड़ा इलाके पहुंची। पाम बीच रोड पर टहलने के बाद उन्होंने सुबह-सुबह चार बजकर आठ मिनट पर पहली लोकल ट्रेन लेकर आईआईटी लौटने का फैसला किया और तब तक इलाके में घूमकर वक्त बिताने का फैसला किया।

गश्ती वाहन में पुलिस के एक दल ने देर रात करीब तीन बजे उनसे इलाके में घूमने को लेकर सवाल-जवाब किए और जब उन्होंने अपने पहचान पत्र दिखाए और यह बताया कि वह वहां क्यों है, तो पुलिस दल चला गया। शिकायत के अनुसार, कुछ मिनट बाद एक दुपहिया वाहन पर एक कांस्टेबल पहुंचा और उनसे पूछताछ शुरू कर दी।

उसने कथित तौर पर लडके से मोटरसाइकिल पर बैठने तथा महिला को वहीं छोड़ने के लिए कहा लेकिन उसने इनकार कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि जब उसने महिला से दुपहिया वाहन पर बैठने के लिए कहा तो उसने भी इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया और उसने जबरन वाहन पर बैठने के लिए कहा।

इसके बाद वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने अपनी गाड़ी रोकी और उनकी मदद के लिए आगे आया। पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जिसके बाद कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने के लिए आरोपी के खून के नमूने एकत्रित किए गए हैं कि वह शराब के नशे में तो नहीं था। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसIIT
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज