लाइव न्यूज़ :

मुंबई पति मर्डरः बेटे सुमित के साथ मिलकर 40 वर्षीय पत्नी ने पीट-पीटकर पति को मार डाला, आखिर कैसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2024 05:13 IST

Mumbai Husband Murder: रबाले एमआईडीसी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक देवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को दीघा निवासी लक्ष्मी भगवान पाटेकर और उसके बेटे सुमित (23) को भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देMumbai Husband Murder: पीड़ित भगवान पाटेकर (52) शराबी था और मां-बेटे की पिटाई करता था।Mumbai Husband Murder: आरोपियों ने पिटाई कर दी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। Mumbai Husband Murder: पीड़ित की 26 मई को आंतरिक चोटों के कारण मौत हो गई।

Mumbai Husband Murder: नवी मुंबई में चार महीने पहले अपने पति की हत्या करने के आरोप में 40 वर्षीय एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। रबाले एमआईडीसी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक देवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को दीघा निवासी लक्ष्मी भगवान पाटेकर और उसके बेटे सुमित (23) को भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित भगवान पाटेकर (52) शराबी था और मां-बेटे की पिटाई करता था।

पाटेकर 20 मई की शाम को हिंसक हो गया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की 26 मई को आंतरिक चोटों के कारण मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जांच के बाद पाटेकर की हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रतापगढ़ में रेलवे स्टेशन से ट्रेन से कटा हुआ प्रेमी-प्रेमिका का शव बरामद

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के चिलबिला स्टेशन के प्लेटफार्म के निकट रविवार की सुबह ट्रेन से कटा हुआ एक युवक-युवती का शव बरामद किया गया, जो प्रेमी-प्रेमिका बताये गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिव नारायण वैस ने रविवार को बताया कि चिलबिला रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के निकट रविवार की सुबह ट्रेन से कटा हुआ युवक एवं युवती का शव बरामद किया गया, जिनकी पहचान राजेंद्र सरोज (28) निवासी बड़ागांव थाना संग्रामपुर जिला अमेठी व ममता सरोज (22) निवासी पिचूरा थाना सांगीपुर जिला प्रतापगढ़ के रूप में की गयी।

सीओ ने पुलिस छानबीन के आधार पर बताया कि दोनों प्रेमी प्रेमिका थे, जिन्होंने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है l ममता दर्शन करने और राजेंद्र पुलिस में भर्ती के बहाने घर से निकले थे, स्टेशन पर लोगों ने दोनों को घूमते देखा भी था l उन्होंने बताया कि जीआरपी ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?