लाइव न्यूज़ :

मुंबई में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 'सावधान इंडिया' शो की एक्ट्रेस सहित तीन को किया गया रेस्क्यू

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 17, 2020 14:03 IST

मुंबईः पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि अंधेरी में एक तीन सितारा होटल में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और एक नाबालिग सहित तीन महिला कलाकारों को रेस्क्यू किया गया, जबकि पुलिस ने एक 29 साल की महिला को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें 'सावधान इंडिया' शो की एक्ट्रेस सहित तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है।यह सेक्स रैकेट तीन सितारा होटल में चलाया जा रहा था, जहां पुलिस ने अचानक छापा मारा और देह व्यापार के कारोबार पर कार्रवाई की है। 

मुंबई में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें 'सावधान इंडिया' शो की एक्ट्रेस सहित तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। यह सेक्स रैकेट तीन सितारा होटल में चलाया जा रहा था, जहां पुलिस ने अचानक छापा मारा और देह व्यापार के कारोबार पर कार्रवाई की है। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि अंधेरी में एक तीन सितारा होटल में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और एक नाबालिग सहित तीन महिला कलाकारों को रेस्क्यू किया गया, जबकि पुलिस ने एक 29 साल की महिला को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने कहा कि शहर पुलिस की सामाजिक सेवा (एसएस) शाखा ने गुरुवार को अंधेरी पूर्व में होटल में छापा मारा। छापे के दौरान एक नाबालिग सहित तीन लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया था। उन्हें बचाया गया और रैकेट का संचालन करने वाली प्रिया शर्मा के रूप में पहचानी जाने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि शर्मा कांदिवली पूर्व में एक पर्यटन और ट्रैवल एजेंसी चला रही थी। हालांकि, वह अनैतिक गतिविधियों में शामिल थी, जबकि बचाए गए लोगों में से एक महिला अभिनेत्री और गायिका है, जिसने 'सावधान इंडिया' टीवी क्राइम शो में काम किया है। एक अन्य ने एक मराठी फिल्म और धारावाहिकों में काम किया है। नाबालिग ने एक वेब सीरीज में काम किया है। आरोरी शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इससे पहले गोरेगांव के एक पांच-सितारा होटल में चल रहे देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर एक बालीवुड अभिनेत्री और मॉडल को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) डी एस स्वामी के नेतृत्व में एक पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार रात को होटल में छापेमारी की थी। 

उन्होंने कहा था कि बालीवुड अभिनेत्री अमृता धनोआ (32) और मॉडल ऋचा सिंह को बड़े-बड़े होटलों में देह व्यापार के लिए लड़कियां भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। योजना के तहत ग्राहकों के रूप में पुलिस टीम के सदस्यों को होटल में भेजा गया जहां वे लड़कियां भेजने वालों से मिले थे। उसके बाद पुलिस ने छापेमारी की जिसके दौरान दो महिलाओं को छुड़ाया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370(3), धारा 34 और देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :सेक्स रैकेटमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला