लाइव न्यूज़ :

मुंबई के पिता ने 20 साल की प्रेग्नेंट बेटी की गला काटकर की हत्या, लड़की का प्रेम-विवाह बना वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 12:25 IST

पुलिस के मुताबिक बेटी मीनाक्षी के प्रेमी बृजेश के साथ भाग जाने और अरेंज मैरिज के टूटने के कारण राजकुमार चौरसिया शर्मिंदा थे। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक मीनाक्षी चौरसिया ने पिता द्वारा पसंद किये दो लड़कों के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा चुकी थी। मुंबई पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मुबंई के घाटकोपर इलाके में 20 साल की प्रग्नेंट लड़की की उसके पिता राजकुमार चौरसिया ने गला काटकर हत्या कर दी। वो भी सिर्फ इसिलए क्योंकि बेटी ने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। मुंबई पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार( 14 जुलाई) की है। लड़की का नाम मीनाक्षी चौरसिया है। लड़की मौत के वक्त प्रेग्नेंट थी। 

कपड़े देने के बहाने पिता ने की बेटी की हत्या 

मीनाक्षी चौरसिया का शव रविवार (15 जुलाई) की सुबह घाटकोपर में खून से लथपथ मिला था। पुलिस के मुताबिक मीनाक्षी अप्रैल 2019 में अपनी मर्जी से बृजेश चौरसिया नाम के युवक से शादी कर घाटकोपर इलाके में ही रह रही थी। शादी के बाद भी आरोपी पिता राजकुमार चौरसिया बेटी से मिलकर उसे समझाता रहा था। उसे कुछ कपड़े और सामान भी दिया था। हत्या के पहले रविवार की सुबह भी पिता ने बेटी को कपड़े दिलाने के बहाने बुलाया और फिर धारदार चाकू से हत्या कर फरार हो गया। 

बेटी के भागकर शादी करने की वजह से पिता शर्मिंदा थे

पुलिस के मुताबिक मीनाक्षी चौरसिया ने पिता द्वारा पसंद किये दो लड़कों के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा चुकी थी। पुलिस ने बताया कि हत्या के पहले रविवार की सुबह जब पिता ने मीनाक्षी को पैसे और कपड़े देने के लिए बुलाया तो मीनाक्षी जैसे ही झुककर पैसे उठा रही थी, पिता ने पीछे से गले पर वार किया और बेटी की हत्या कर दी। 

पुलिस के मुताबिक मीनाक्षी के बृजेश के साथ भाग जाने और अरेंज मैरिज के टूटने के कारण राजकुमार चौरसिया शर्मिंदा थे। 

टॅग्स :मुंबईऑनर किलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी