लाइव न्यूज़ :

गलती पड़ी भारी! डॉक्टर ने 400 रुपये का केक ऑनलाइन किया बुक, लग गया 53 हजार का चूना

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2021 18:35 IST

गुरुग्राम के एक अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। महिला ने अपने एक दोस्त के लिए केक बुक किया था पर ये उसे काफी महंगा पड़ा।

Open in App

नई दिल्ली: बर्थडे या किसी भी मौके पर दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए ऑनलाइन केक बुक करना आज के दौर में आम हो चला है। हालांकि कई बार थोड़ी से असावधानी महंगी साबित हो सकती है। ऐसा ही कुछ मुंबई की 31 साल की एक डॉक्टर के साथ भी हुआ। 

डॉक्टर अपनी दोस्त के लिए 400 रुपये का एक बर्थडे केक ऑर्डर करना चाहती थी पर उसे 53 हजार रुपये गंवाने पड़ गए। बहरहाल, डॉक्टर ने घटना की जानकारी बैंक को दे दी है और पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज करा दिया है। डॉक्टर गुरुग्राम में एक मल्टी-स्पेशीलिटी अस्पताल में काम करती है।

कैसे ऑनलाइन 53000 रुपये ठग लिए साइबर अपराधियों ने

सामने आई जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर मेरवान बेकरी शॉप का कॉन्टैक्ट नंबर गूगल पर खोज रही थी। इसी दौरान उसे ठगी करने वाले शख्स का नंबर मिला। वह खुद को दुकान का मालिक बता रहा था।

महिला डॉक्टर ने उसे फोन किया। शख्स ने केक के लिए डॉक्टर से 400 रुपये भुगतान करने की बात कही। साथ ही शख्स रसीद के लिए 20 रुपये और रजिस्ट्रेशन के लिए 15,236 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। शख्स ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड हो जाएगी। 

कुछ तकनीकी एरर की बात कहते हुए शख्स ने फिर और 38,472 रुपये का भुगतान डॉक्टर से करा लिया। इसके बाद उसने और 50 हजार रुपये की मांग की। इतना सुनकर महिला डॉक्टर का माथा ठनका और वह समझ गईं कि वे ऑनलाइन ठग का शिकार हो चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने बैंक से इसकी शिकायत और एफआईआर भी कराया।

पहले भी होते रहे हैं ऐसे ठगी के मामले

पिछले कुछ वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां साइबर अपराधी बेकरी की दुकानों, शराब की दुकानों, रेस्तरां, ऑनलाइन शॉपिंग साइटों और कूरियर सेवाओं के नाम पर अपना नंबर ऑनलाइन पोस्ट करते हैं और लोगों से पैसे ऐंठते हैं।

इससे पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम की एक कॉलेज की छात्रा से 50,000 रुपये से अधिक की ठगी की गई थी, जब उसने दो रुपये के पुराने नोट को ऑनलाइन बेचने की कोशिश की थी।

टॅग्स :बैंक जालसाजीऑनलाइनक्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!