लाइव न्यूज़ :

मुंबई में टीवी एक्टर ने अपनी सौतेली मां के साथ किया रेप, घर से गहने व नकदी भी लूटे, केस दर्ज

By अनुराग आनंद | Updated: January 23, 2021 08:24 IST

मुंबई में रिश्तों को तार-तार करने वाली शर्मनाक घटना घटी है। यहां एक टीवी एक्टर ने अपनी सौतेली मां के साथ ही रेप किया। जानें क्या है मामला..

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता आरोपी टीवी एक्टर के पिता की तीसरी पत्नी है। आरोपी टीवी एक्टर के पिता 78 साल के हैं, जबकि सौतेली मां 58 साल की है।

मुंबई: मुंबई से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक टीवी एक्टर ने अपनी सौतेली मां के साथ ही रेप किया है। मुंबई के ओशिवरा पुलिस ने सूचना मिलते ही 58 वर्षीय पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। 

एचटी रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपने बेटे पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले उसने घर से गहने व नकदी लूटे जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो फिर उसने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। 

आरोपी टीवी एक्टर के पिता ने तीन शादियां की, यह घटना तीसरी पत्नी के साथ हुई है-

बता दें कि आरोपी टीवी एक्टर के पिता 78 साल के हैं। पीड़िता आरोपी के पिता की तीसरी पत्नी है। इससे पहले आरोपी के पिता की शादी दो महिलाओं से हुई थी। यही नहीं इस मामले में बता दें कि आरोपी तो टीवी एक्टर है ही साथ में उसके पिता भी अपने जमाने में नामी निर्माता व निर्देशक रह चुके हैं। यह घटना आरोपी के पिता की तीसरी पत्नी के साथ घटी है।

पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है

पुलिस ने टीवी अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ओशिवारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये परिवार में संपत्ति विवाद का मामला हो सकता है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने की बात पुलिस कर रही है।

अंधेरी वेस्ट में पीड़िता अपने पति के साथ रहती हैं-

मिल रही जानकारी के मुताबिक, अंधेरी वेस्ट में पीड़िता अपने पति के साथ रहती हैं। जबकि आरोपी बेटा कहीं अलग रहता है। बेटा अक्सर माता पिता पर रुपए और जायदाद के लिए दबाव बनाता रहा। जब रकम देने से माता-पिता ने मना किया तो माना जा रहा है कि बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है।

टॅग्स :रेपमुंबईदुष्कर्मकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने