लाइव न्यूज़ :

घर के बाहर तेज आवाज में संगीत बजाने पर 40 वर्षीय पड़ोसी की हत्या, जमीन पर पटककर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2021 16:42 IST

अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार गुन्नार के रूप में हुई है। वह अपनी झुग्गी के बाहर बैठकर रिकॉर्डर पर गाने सुन रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देसैफ अली चांद अली शेख (25) ने उससे आवाज कम करने के लिये कहा, लेकिन गुन्नार ने इससे इनकार कर दिया।अधिकारी ने कहा कि शेख ने कथित रूप से गुन्नार पर हमला कर उसे जमीन पर पटक दिया। बहुत खून बह जाने से गुन्नार बेहोश हो गया।

मुंबई: मुंबई में एक व्यक्ति ने घर के बाहर तेज आवाज में संगीत बजाने और आवाज कम करने से इनकार करने पर 40 वर्षीय पड़ोसी की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना बुधवार रात मालवानी इलाके के अंबुजवाड़ी मोहल्ले में हुई।

 

अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार गुन्नार के रूप में हुई है। वह अपनी झुग्गी के बाहर बैठकर रिकॉर्डर पर गाने सुन रहा था। गुन्नार के पड़ोसी सैफ अली चांद अली शेख (25) ने उससे आवाज कम करने के लिये कहा, लेकिन गुन्नार ने इससे इनकार कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि शेख ने कथित रूप से गुन्नार पर हमला कर उसे जमीन पर पटक दिया। बहुत खून बह जाने से गुन्नार बेहोश हो गया। गुन्नार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

तेलंगाना में पंजाब के दो व्यक्तियों समेत तीन की हत्या

तेलंगाना के निजामाबाद जिले में पंजाब के दो व्यक्तियों समेत तीन लोगों की हत्या की खबर है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार आधी रात को डिचपल्ली मंडल में एक शेड में हुई। पुलिस ने कहा कि तीनों हार्वेस्टर मेकैनिक थे और 28-35 साल की उम्र के थे जिनकी अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है। निजामाबाद पुलिस आयुक्त कार्तिकेय ने कहा कि मृतकों में से दो पंजाब के रहने वाले थे और एक अन्य तेलंगाना के संगरेड्डी जिले का निवासी था। उन्होंने कहा कि तीनों पर हथौड़े से हमला किया गया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्याकांड की जांच के लिए एक विशेष दल बनाया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए