लाइव न्यूज़ :

39 दिन की बच्ची को दिव्यांग मां ने 14वीं मंजिल से बाहर फेंका, पीड़िता पर हत्या का मामला दर्ज, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2023 08:46 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम को मुलुंड पश्चिम में जेवर मार्ग पर स्थित एक आवासीय इमारत की है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची की मां सुनने और बोलने में अक्षमता से जूझ रही है।कथित तौर पर नवजात को खिड़की से बाहर फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि महिला को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

मुंबईः मुंबई के मुलुंड इलाके में 39 दिन की एक बच्ची को उसकी दिव्यांग मां ने 14वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट से कथित तौर पर बाहर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम को मुलुंड पश्चिम में जेवर मार्ग पर स्थित एक आवासीय इमारत की है।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां सुनने और बोलने में अक्षमता से जूझ रही है, जिसने कथित तौर पर नवजात को खिड़की से बाहर फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, नवजात बच्ची को उसके चाचा आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मां के खिलाफ कथित तौर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि महिला को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPoliceमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए