लाइव न्यूज़ :

परिवार के साथ क्लब में फीफा विश्व कप फाइनल देखने गया था 3 साल का बच्चा, पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2022 15:53 IST

मुंबईः अधिकारी ने बताया कि बच्चा हृदयांशु राठौड़ परिवार के सदस्यों के साथ क्लब में फीफा विश्व कप का फाइनल मैच देखने गया था। शौचालय से लौट रहा था, तब वह पांचवी मंजिल से गिर गया।

Open in App
ठळक मुद्दे पीड़ित के आगे चल रहे 11 साल के एक लड़के ने कुछ शोर सुना।छोटा लड़का सीढ़ियों के बीच की खाली जगह में गिर चुका था।पीड़ित के परिजन और क्लब के सुरक्षा गार्ड बच्चे को पास के एक अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मुंबईः दक्षिण मुंबई के एक क्लब की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जहां उसका परिवार फीफा विश्व कप फाइनल देखने गया था। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम जब वह शौचालय से लौट रहा था, तो फर्श पर पैर फिसलने के कारण वह सीढ़ियों की रेलिंग के बीच की खाली जगह से नीचे गिर गया।

मरीन ड्राइव थाने के अधिकारी ने बताया कि बच्चा हृदयांशु राठौड़ अपने परिवार के सदस्यों के साथ क्लब में फीफा विश्व कप का फाइनल मैच देखने गया था। उन्होंने कहा कि जब वह शौचालय से लौट रहा था, तब वह पांचवी मंजिल से गिर गया। अधिकारी ने कहा कि पीड़ित के आगे चल रहे 11 साल के एक लड़के ने कुछ शोर सुना।

जब वह मुड़ा तो उसने पाया कि छोटा लड़का सीढ़ियों के बीच की खाली जगह में गिर चुका था। इसके बाद वह तुरंत ऊपर पहुंचा और इसकी जानकारी लड़के के परिजनों को दी। अधिकारी ने कहा कि पीड़ित के परिजन और क्लब के सुरक्षा गार्ड बच्चे को पास के एक अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि बच्चे के माथे और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने 11 वर्षीय लड़के और सुरक्षा गार्ड का बयान दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला (एडीआर) दर्ज कर लिया गया है और घटना की आगे जांच की जा रही है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए