लाइव न्यूज़ :

Mumbai: गणपत पाटिल नगर में शेख-गुप्ता परिवार में खूनी झड़प?, 3 की मौत और 4 घायल, नारियल दुकान को लेकर 2022 में झगड़ा और 2025 में खून ही खून

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2025 10:02 IST

घायलों की पहचान रामनवल के बेटों अमर और अमित जबकि शेख के बेटों अरमान और हसन के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देशेख और गुप्ता के परिवार के बीच 2022 में विवाद हुआ था। एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। बाद से दोनों परिवारों में रंजिश थी।

Mumbai: मुंबई के बोरीवली में एक झुग्गी-बस्ती इलाके में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते रविवार को हुई झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गणपत पाटिल नगर झुग्गी-बस्ती में हुई झड़प के दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें रामनवल गुप्ता, उनके बेटे अरविंद और प्रतिद्वंद्वी खेमे के हमीद शेख की मौत हो गई। उसने बताया कि घायलों की पहचान रामनवल के बेटों अमर और अमित जबकि शेख के बेटों अरमान और हसन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शेख और गुप्ता के परिवार के बीच 2022 में विवाद हुआ था और दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद से दोनों परिवारों में रंजिश थी। पुलिस ने बताया कि दोपहर में दोनों पक्षों के बीच झड़प तब हुई जब शराब के नशे में धुत हमीद शेख ने इलाके में नारियल बेचने वाले रामनवल गुप्ता से झगड़ना शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, जल्द ही गुप्ता के बेटे अमर, अरविंद और अमित भी उनके साथ आ गए, जबकि शेख ने अपने बेटों अरमान और हसन को बुला लिया। उसने बताया कि दोनों पक्षों ने मारपीट के दौरान धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि एमएचबी पुलिस थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की गई है। एमएचबी थाना क्षेत्र के गणपत पाटिल नगर झुग्गी बस्ती इलाके में शेख और गुप्ता परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद रविवार शाम जानलेवा बन गया।

जिसके परिणामस्वरूप हिंसक झड़प हुई जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद शाम करीब 4:30 बजे लेन नंबर 14 में एक नारियल की दुकान के पास शुरू हुआ, जहां राम नवल गुप्ता और अमित शेख के बीच बहस हुई। पुलिस के मुताबिक, उस समय अमित शेख शराब के नशे में था।

जल्द ही मौखिक झगड़ा बढ़ गया, जिसमें दोनों पक्षों ने अपने बेटों को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद गुप्ता परिवार के अमर, अरविंद और अमित गुप्ता और शेख परिवार के हमीद, अरमान और हसन शेख के बीच धारदार हथियारों से क्रूर झड़प हुई।

इसके बाद हुई हिंसा में राम नवल गुप्ता, उनके बेटे अरविंद गुप्ता और शेख परिवार के हमीद शेख की जान चली गई पुलिस ने घटना के सिलसिले में क्रॉस-मर्डर का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों का इलाज चल रहा है, इसलिए अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPoliceहत्यामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे रोहन ने लिया पिता बहादुर चौहान के मर्डर का बदला?, कासन गांव में पैरोल पर छूटे एनएसजी के पूर्व कमांडो और 'हत्यारे' सुंदर फौजी को गोलियों से भूना?

क्राइम अलर्टट्यूशन टीचर से पढ़ते-पढ़ते प्यार कर बैठी 20 वर्षीय गुलअफसा प्रवीण, परिजनों को रिश्ते की भनक लगी तो भागकर रचाई शादी

क्राइम अलर्ट"ब्लैक स्पॉट" और रफ्तार, कैमरे में कैद?, श्रद्धालुओं की कार 200 फुट गहरी खाई में गिरी?, जिंदा जलकर 2 मरे, वीडियो

भारतऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए 'मराठी अनिवार्यता' पर विशेषज्ञों की राय, जानें क्या कहा?

क्राइम अलर्टगली से गुजर रही बुर्का पहनी महिला को पीछे से पकड़ा और प्राइवेट पार्ट से छुआ?, यौन उत्पीड़न का चौंकाने वाला वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टHoneymoon Murder Case: एक छोटी सी गलती और बदल गया राजा हत्याकांड का पूरा सच? जानें कैसे सोनम को 11 महीने बाद मिली जमानत

क्राइम अलर्टवैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे, 15 मिनट में कार खाक, 5 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहा 1 शख्स, वीडियो

क्राइम अलर्टबाथरूम में गिरी मां नाहिदा परवीन और मौत, बेटी ने रिश्तेदार को किया फोन?, 4500000 रुपये के लिए प्रेमी अरबाज के साथ मिलकर तकिए से गला घोंटकर हत्या की?

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार में सत्ता परिवर्तन होते ही पुलिस ने बदला रंग, अपराधियों को दे रही है गोलियों से जवाब, 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर