लाइव न्यूज़ :

Mumbai IAS Couple Daughter Suicide: 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या, महाराष्ट्र कैडर के आईएएस दंपति की 27 वर्षीय बेटी ने खुदकुशी की, पढ़िए सुसाइड नोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2024 13:51 IST

Mumbai IAS Couple Daughter Death: हरियाणा के सोनीपत से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी और पढ़ाई में अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देMumbai IAS Couple Daughter Death: पिता विकास रस्तोगी महाराष्ट्र उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रधान सचिव हैं।Mumbai IAS Couple Daughter Death: मां राधिका रस्तोगी वरिष्ठ अधिकारी हैं।Mumbai IAS Couple Daughter Death: कफ परेड थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Mumbai IAS Couple Daughter Death: दक्षिण मुंबई में मंत्रालय के निकट सोमवार तड़के महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी दंपति की 27 वर्षीय बेटी ने कथित तौर पर एक इमारत की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि कानून की पढ़ाई कर रही लिपि तड़के करीब चार बजे राज्य सचिवालय के निकट इमारत से कूद गई। अधिकारियों ने बताया कि उसे तुरंत जीटी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह हरियाणा के सोनीपत से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी और पढ़ाई में अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थी। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से सुसाइट नोट मिला है, जिसमें कथित तौर पर लिखा है कि उसकी मौत के लिए किसी को दोष न दिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि कफ परेड थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

लिपि के पिता विकास रस्तोगी महाराष्ट्र उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रधान सचिव हैं जबकि मां राधिका रस्तोगी भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और राज्य में सेवारत हैं। इससे पहले, 2017 में महाराष्ट्र कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों मिलिंद और मनीषा म्हैसकर के 18 वर्षीय बेटे ने मुंबई में एक ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए