लाइव न्यूज़ :

मुंबईः 23 वर्षीय बेटी ने 55 वर्षीय मां की हत्या कर शव के कई टकड़े किए, प्लास्टिक के थैले में लपेट कर घर की अलमारी और पानी की टंकी डाला, ऐसे हुआ भंडाफोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2023 18:53 IST

घर की अलमारी के अंदर प्लास्टिक के थैले में लपेटे गये शव के कुछ हिस्से मिले जबकि अन्य हिस्से पानी की टंकी में फेंके पाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का दरवाजा खटखटाया तो उसकी बेटी कमरे के अंदर बैठी मिली।रिश्तेदार मृतका के घर गया था, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। बदबू के कारण रिश्तेदार को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी।

मुंबईः मुंबई में एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई और उसके शव के कई टकड़े किए गये जो उसके घर की अलमारी और पानी की टंकी में पाए गए। इसके बाद पुलिस ने उसकी 23 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि लालबाग इलाके में उसके घर की अलमारी के अंदर प्लास्टिक के थैले में लपेटे गये शव के कुछ हिस्से मिले जबकि अन्य हिस्से पानी की टंकी में फेंके पाए गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात जब पुलिस ने महिला का दरवाजा खटखटाया तो उसकी बेटी कमरे के अंदर बैठी मिली।

अधिकारी ने बताया कि महिला का एक रिश्तेदार मृतका के घर गया था, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। बदबू के कारण रिश्तेदार को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और अपराध की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

भिवानी में चरखी दादरी में सगे भाई की पीट-पीटकर हत्या

चरखी दादरी जिले के सीसवाल गांव में मंगलवार देर रात दो भाइयों ने अपने तीसरे भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

थाना सदर के प्रभारी उपनिरीक्षक इकबाल ने बताया कि मंगलवार देर रात सीसवाला गांव निवासी तीन भाई सुरेन्द्र, जोगिन्दर और कर्मबीर अपनी खेत में बने मकान के पास शराब पी रहे थे, उसी दौरान जोगिन्दर और कर्मबीर का सुरेन्द्र के साथ झगड़ा हो गया।

उन्होंने बताया कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि जोगिन्दर और कर्मबीर लाठी-डंडों से सुरेन्द्र की पिटाई करने लगे, इस बीच शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए इनके चाचा सत्य को भी चोटें आयी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि झगड़े के बाद जोगिन्दर और कर्मबीर सहित परिजन सुरेन्द्र को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि सत्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के पिता रणबीर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने जोगिन्दर और कर्मबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा