लाइव न्यूज़ :

हत्यारे बेटे ने की जमानत की मांग, कहा- 'मैंने अपनी मां को खून इसलिए किया, क्योंकि मैं पागल हूं'

By भाषा | Updated: May 28, 2018 19:50 IST

पुलिस को मां के शव के पास खून से लिखा हुआ मिला था- 'उनसे तंग आ गया मुझे पकड़ो और फांसी पर चढ़ा दो'

Open in App

मुम्बई , 28 मई: अपनी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार 21 वर्षीय एक व्यक्ति इस आधार पर जमानत की मांग करते हुए बंबई उच्च न्यायालय पहुंचा है कि उसका मन अस्थिर है। सिद्धांत गनोर को 23 मई , 2017 को उपनगरीय इलाके वकोला में घर में अपनी मां की कथित रुप से हत्या करने को लेकर गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार उसने अपनी मां दीपाली पर धारदार हथियार से कई बार वार किया और फिर वह फरार हो गया था।उसके पिता पुलिस अधिकारी ध्यानेश्वर जब देर रात घर पहुंचे तब उन्होंने दीपाली को मृत पाया। पुलिस को महिला के शव के पास खून से लिखा संदेश ‘ उनसे तंग आ गया , मुझे पकड़ो और फांसी पर चढ़ा दो ’ भी मिला था।

पिछले ही साल बाद में आरोपी को राजस्थान में एक होटल से पकड़ा गया था और 26 मई को उसे गिरफ्तार किया गया था।

पैरों पर गिर रेप पीड़िता ने न्याय की लगाई गुहार, विधायक बोले- पुलिस को थर्ड डिग्री की जरूरत

इस साल फरवरी में सत्र अदालत ने उसकी जमानत की मांग करते हुए उसके पिता द्वारा दायर आवेदन को खारिज कर दिया । निचली अदालत ने सरकारी जे जे अस्पताल की इस रिपोर्ट पर भरोसा किया था कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि गनोर किसी मानसिक रुग्णता का शिकार है।

इसके बार गनोर उच्च न्यायालय पहुंचा है। उसने कहा कि सुनवाई लंबित रहने के दौरान उसे रिहा किया जाए , क्योंकि वह अस्थिर दिमाग का है एवं ऐसे में अपना बचाव करने में असमर्थ है। उसकी अर्जी पर पांच जून को सुनवाई होगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला