लाइव न्यूज़ :

मुंबईः चलती लोकल ट्रेन में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, बैग-मोबाइल फोन छीना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2022 13:45 IST

घटना सोमवार शाम की है, जब 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा प्रभादेवी से दक्षिण मुंबई में चर्चगेट जा रही थी। वह महिला डिब्बे में अकेली थी, जब आरोपी पप्पू गुप्ता डिब्बे में आया और उसके बगल में बैठ गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि इसके बाद पीड़िता वहां से उठकर डिब्बे के दरवाजे के पास खड़ी हो गई।पीड़िता का बैग, मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करने लगा, लेकिन छात्रा ने इसका विरोध किया। महिला की आवाज सुनकर स्टेशन पर मौजूद कुछ राहगीरों तथा पुलिस कर्मियों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया।

मुंबईः मुंबई में चलती लोकल ट्रेन में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला के साथ मारपीट तथा छेड़छाड़ की और फिर उसका बैग, मोबाइल फोन छीन लिया। हालांकि, चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर भागते समय उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि घटना सोमवार शाम की है, जब 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा प्रभादेवी से दक्षिण मुंबई में चर्चगेट जा रही थी। वह महिला डिब्बे में अकेली थी, जब आरोपी पप्पू गुप्ता डिब्बे में आया और उसके बगल में बैठ गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पीड़िता वहां से उठकर डिब्बे के दरवाजे के पास खड़ी हो गई।

ट्रेन के चर्नी रोड स्टेशन पार करने के बाद, आरोपी उठा और पीड़िता का बैग, मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करने लगा, लेकिन छात्रा ने इसका विरोध किया। इस दौरान छात्रा डिब्बे में गिर गई। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता को उसके बालों से खींचा, उसके होंठों को काटा और फिर उसका बैग तथा मोबाइल फोन छीन लिया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मदद के लिए शोर मचाया, जिसके बाद ट्रेन के चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर धीमे होने पर आरोपी कूद गया और भागने लगा। महिला की आवाज सुनकर स्टेशन पर मौजूद कुछ राहगीरों तथा पुलिस कर्मियों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई जीआरपी आयुक्त कैसर खालिद ने बुधवार रात एक ट्वीट में कहा, ‘‘ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।

हमें पीड़िता के साथ जो हुआ उसका खेद है, उनकी शिकायत पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाएगा और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 393 तथा 394 और रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप