लाइव न्यूज़ :

Mumbai Car Parking Lift:  बोरीवली में कार पार्किंग लिफ्ट 7 मीटर गहरे गड्ढे में गिरने से 1 की मौत, दूसरा घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2025 14:57 IST

Mumbai Car Parking Lift: नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि शुभम मदमलाल धुरी (30) और सुनजीत यादव (45) को अग्निशमन कर्मियों ने बचाया।

Open in App
ठळक मुद्देकार लिफ्ट सात मीटर गहरे गड्ढे में गिर गई, जिससे दो लोग फंस गए। हादसा पूर्वाह्न करीब 11 बजे लिंक रोड स्थित प्रथमेश बिल्डिंग में हुआ। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

मुंबईः मुंबई के बोरीवली पश्चिम क्षेत्र में शनिवार को 21 मंजिला आवासीय इमारत में कार पार्किंग की लिफ्ट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई अग्निशमन विभाग ने बताया कि यह हादसा पूर्वाह्न करीब 11 बजे लिंक रोड स्थित प्रथमेश बिल्डिंग में हुआ। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि कार लिफ्ट सात मीटर गहरे गड्ढे में गिर गई, जिससे दो लोग फंस गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि शुभम मदमलाल धुरी (30) और सुनजीत यादव (45) को अग्निशमन कर्मियों ने बचाया।

उन्हें बीएमसी द्वारा संचालित निकटवर्ती शताब्दी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया, ‘‘अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार धुरी को ‘मृत’ घोषित कर दिया गया तथा सिर में लगी चोट से जूझ रहे यादव की हालत स्थिर है।’’ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPoliceमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप