लाइव न्यूज़ :

मुख्तार के करीबी गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या, लखनऊ कोर्ट में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 7, 2023 17:17 IST

राजधानी लखनऊ के कोर्ट में बुधवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा माफिया मुख्तार का करीबी था।

Open in App
ठळक मुद्देगैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्यालखनऊ के कोर्ट में बुधवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने मारी गोलीजीवा की हत्या करने आए बदमाश वकील बनकर आए थे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश का राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां राजधानी लखनऊ के कोर्ट में बुधवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा माफिया मुख्तार का करीबी था। उसने मुख्तार के लिए काम भी किया था।

जानकारी मिली है कि संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या करने आए बदमाश वकील बनकर आए थे। अदालत परिसर में हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गई। फायरिंग के दौरान एक बच्ची को भी गोली लगी है। साथ ही एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर भी है।

संजीव माहेश्वरी जीवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक कुख्यात अपराधी था। उस पर कई मामले दर्ज थे। लखनऊ जेल में बंद  संजीव माहेश्वरी जीवा का नाम साल 2005 में हुए बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में भी आया था। वह बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोपी भी था।

जीवा काफी समय तक मुन्ना बजरंगी गैंग का हिस्सा रहा। इसी दौरान वह मुख्तार अंसारी के संपर्क में आया। कहा जाता है कि जिन शूटरों ने बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय के काफिले पर साल 2005 में एके-47 से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं उनमें   गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा भी शामिल था। अलग गैंग के लिए काम करने के बाद  संजीव माहेश्वरी जीवा ने अपनी गैंग भी बनाई थी। फिरौती लेकर लोगों की हत्या करने के मामले में कुख्यात जीवा के बारे में बताया जाता है कि उसने जरायम की दुनिया में कदम 90 के दशक में रखा था। जीवा के अपराधों की लिस्ट और उसके कारनामों से उत्तर प्रदेश पुलिस भी परेशान थी। 

जैसे ही कोर्ट परिसर में गोली चलने और जीवा के मारे जाने की खबर मिली वैसे ही डीसीपी वेस्ट और डीसीपी सेंट्रल कोर्ट परिसर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊक्राइममुख्तार अंसारीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला