लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी की बहू निकहत बानो को पुलिस ने चित्रकूट जेल से गिरफ्तार किया, अचानक पड़े डीएम और एसपी के छापे में हुए चौंकाने वाले खुलासे

By शिवेंद्र राय | Updated: February 11, 2023 18:07 IST

चित्रकूट जेल में बंद अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो को पुलिस ने चित्रकूट जेल से गिरफ्तार किया। मुखबिर ने सूचना दी थी कि अब्बास की पत्नी निकहत बानो अपने ड्राइवर नियाज के साथ पिछले कई दिनों से हर रोज लगभग 11 बजे सुबह में जेल आती है और 3-4 घंटे अंदर बिताकर चली जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अंसारी की बहू निकहत बानो को गिरफ्तार किया गयाचित्रकूट जेल में बंद अपने पति अब्बास अंसारी से मिलने आई थी निकहतनिकहत के पास से मोबाइल फोन और कई अन्य ऐसी वस्तुएं मिलीं, जिन्हें जेल में ले जाने पर मनाही है

चित्रकूट: बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की बहू निकहत बानो को पुलिस ने चित्रकूटजेल से गिरफ्तार किया है।  निकहत बानो उत्तर प्रदेश की चित्रकूट जेल में बंद  अपने पति अब्बास अंसारी से मिलने आई थी। इसी दौरान जेल में अचानक पड़े डीएम और एसपी के छापे में निकहत जेल के एक कमरे में पकड़ी गयी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

निकहत बानो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कुछ चौंकाने वाली जानकारियां भी मिलीं। छानबीन में पता चला कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में  चित्रकूट जेल में बंद अब्बास अंसारी से मिलने निकहत नियमित तौर आती थी। इस पूरे खेल में जेल प्रशासन की मिली भगत भी सामने आई है। निकहत जेल में आने के बाद जेलर के बगल वाले कमरे में  पति अब्बास अंसारी के साथ एकांत में 3-4 घंटे बिताती थी।

डीएम और एसपी के छापे में पकड़ी गई निकहत के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जेल में निकहत के साथ समय बिताने के दौरान अब्बास इसी फोन का इस्तेमाल करके गवाहों को धमकाता था। इस बात का जिक्र दर्ज किए गए एफआईआर में भी है।

पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रयागराज रेंज के जेल डीआईजी भी मौके पर पहुंचे और जेल अधीक्षक अशोक सागर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। जेल अधीक्षक अशोक सागर को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है। जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर पीयूष पांडेय और वॉर्डन रैंक के 5 कर्मचारियों को भी सस्पेंड किया गया है और विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

बता दें कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि अब्बास की पत्नी निकहत बानो अपने ड्राइवर नियाज के साथ पिछले कई दिनों से हर रोज लगभग 11 बजे सुबह में जेल आती है और 3-4 घंटे अंदर बिताकर चली जाती है। इसके बाद ही  डीएम और एसपी ने अचानक जेल पर छापा मारा था। छापेमारी में निस्बत के पास से मोबाइल फोन और कई अन्य ऐसी वस्तुएं मिलीं, जिन्हें जेल में ले जाने पर मनाही है।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेशजेलचित्रकूटup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला