लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप मामला: लखनऊ कमिश्नर ने कहा-"पीड़िता की बहन को नौकरी व परिवार को पीएम आवास दिया जाएगा"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2019 13:23 IST

अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हम परिवार को दो घर प्रदान करेंगे। यही नहीं इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार को पुलिस 24 घंटे सुरक्षा देगी। 

Open in App
ठळक मुद्दे पीड़िता की बहन ने कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री से खुद बात करनी है।राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए और प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की है। 

उन्नाव रेप पीड़िता की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में लखनऊ कमिश्नर ने कहा कि हम पीड़िता की बहन के लिए नौकरी की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हम परिवार को दो घर प्रदान करेंगे। यही नहीं इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार को पुलिस 24 घंटे सुरक्षा देगी। 

बता दें कि जिंदा जला दी गई उन्नाव की बलात्कार पीड़िता के परिजन ने कहा था कि पीड़िता का तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने नहीं आते हैं। पीड़िता के अंतिम संस्‍कार की प्रशासनिक तैयारियों के बीच मृतका की बहन ने कहा था कि जब तक मुख्यमंत्री आदित्‍यनाथ मौके पर नहीं आते और कड़ी कार्रवाई का आश्‍वासन नहीं देते, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा, उसने यह भी कहा था कि उसकी बहन की सरकारी नौकरी लगने वाली थी। पीड़िता की बहन ने कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए और घटना के जिम्मेदार आरोपियों को तत्‍काल फांसी दी जानी चाहिए।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, सरकारी अधिकारियों के कहने पर पीड़िता परिवार मृतका के अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गया है। 

उल्लेखनीय है कि पीड़िता की शुक्रवार देर साथ दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का भाई अन्य रिश्तेदारों के साथ रात 9.00 बजे के बाद शव लेकर गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही पीड़िता के रिश्तेदारों के बीच खलबली मच गई। घर, रिश्तेदार व आस-पास को लोग वहां जमा हो गए। मौके पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस व्यवस्था की गई थी।

अंतिम संस्कार को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्नाव के जिला मजिस्ट्रेट देवेंद्र पांडे ने कहा, “इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। वरिष्ठ अधिकारी और साथ ही दो मंत्री, जिन्हें मुख्यमंत्री ने भेजा था, अंतिम संस्कार होने तक गाँव में ही रहेंगे। ”

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया