लाइव न्यूज़ :

MP:पति को कंधे पर बैठाकर गांव में पीटते हुए महिला का निकाला गया जुलूस, वीडियो वायरल होने पर 5 की गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: July 31, 2020 14:43 IST

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के आदिवासी महिला के साथ अमानवीय बर्ताव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर 29 जुलाई से वायरल हो रहा है। महिला के पति सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआदिवासी महिला के ससुराल वालों को प्रेम संबंध का शक था। उन्हें शंका थी कि महिला का किसी अन्य शख्स के साथ प्रेम संबंध है।पीड़ित महिला के जेठ और जेठानी धनी अभी फरार हैं। मामले में पति सहित 5 की गिरफ्तारी हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

झाबुआ (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में कथित प्रेम संबंध की शंका पर एक आदिवासी महिला के ससुराल वालों ने उसे अमानवीय सजा देते हुए उसके कंधे पर पति को बिठाकर मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमवाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरूवार रात (30 जुलाई) उसके पति सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अरोपी अभी फरार है।

29 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

झाबुआ जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर झाबुआ कोतवाली अंतर्गत ग्राम छापरी रणवासा में मंगलवार (28 जुलाई) को यह घटना हुई। बुधवार (29 जुलाई)  की रात इसका वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में महिला के कंधे पर उसके पति को बिठाकर कुछ लोग उसे मारते हुए गांव में घुमवाते देखे जा सकते हैं। महिला के पीछे भीड़ भी है।

महिला के पति सहित 4 अन्य गिरफ्तार, अन्य फरार

झाबुआ जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने शुक्रवार को बताया, ‘‘सामाजिक कुरीतियों की वजह से यह घटना घटी है। घटना में सात आरोपी बनाए गए हैं। इनमें सभी पीड़ित महिला के रिश्तेदार हैं।’’ उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ भादंवि की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुप्ता ने बताया कि गुरूवार दर रात महिला के पति बदिया सिंगाड के साथ दितू सिंगाड, झितरा सिंगाड, शंकर भाभर एवं भूरू सिंगाड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला के जेठ कालिया और जेठानी धनी बाई अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। गुप्ता ने बताया कि पीड़ित युवती का विवाह तीन वर्ष पूर्व छापरी रणवासा के बदिया नाम के युवक से हुआ था। गुप्ता ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा बुधवार की रात झाबुआ कोतवाली पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए