लाइव न्यूज़ :

भोपाल से विदिशा लौट रहे मोटरसाइकिल सवार तीन पत्रकारों की मौत, ट्रक ने मारी टक्कर, सीएम चौहान ने परिजनों को 4-4 लाख रुपए सहायता की घोषणा की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2022 14:28 IST

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का मामला है। हादसे में तीन पत्रकारों राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई। राजेश विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष थे।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा सोमवार रात करीब नौ बजे लांबाखेड़ा के पास एक मोड़ पर हुआ।तीनों पत्रकार अपने साप्ताहिक अखबार की प्रिंटिंग का ऑर्डर देकर भोपाल से विदिशा लौट रहे थे। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की जायेगी।

विदिशाः मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार विदिशा के तीन पत्रकारों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सलामतपुर पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र पाल ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब नौ बजे लांबाखेड़ा के पास एक मोड़ पर हुआ।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में तीन पत्रकारों राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई। राजेश विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने बाद में बेरखेड़ी के पास इस ट्रक को जब्त कर लिया।

सूत्रों के अनुसार हादसे के वक्त ये तीनों पत्रकार अपने साप्ताहिक अखबार की प्रिंटिंग का ऑर्डर देकर भोपाल से विदिशा लौट रहे थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन पत्रकारों के निधन पर शोक व्यक्त करते कहा कि राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की जायेगी।

बरेली में कार की टक्‍कर से पुलिस उपनिरीक्षक की मौत

बरेली जिले के भोजीपुरा थाना इलाके में तैनात एक उप निरीक्षक (दरोगा) की बरेली-नैनीताल राजमार्ग पर कार की टक्‍कर से मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि बरेली- नैनीताल राजमार्ग पर स्थित भोजीपुरा थाने में तैनात उप निरीक्षक संजय सिंह सोमवार देर रात पुलिसकर्मियों के साथ भोजीपुरा टोल प्लाजा और निजी मेडिकल कॉलेज के बीच ड्यूटी कर रहे थे।

उन्होंने एक कार को रोकने के लिए हाथ दिया, लेकिन वह नहीं रुकी और तेज गति से गुजरते हुए दरोगा को टक्कर मारते हुए फरार हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने तुरंत संजय को घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां मंगलवार तड़के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

अग्रवाल ने कहा कि टोल प्‍लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये टक्कर मारने वाली कार की छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि 10 दिन पहले ही पुलिस लाइन से संजय सिंह की तैनाती भोजीपुरा थाने में की गई थी। संजय सिंह बुलंदशहर जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र के हलीमपुर गांव के निवासी थे और वह 1998 बैच के पुलिस उपनिरीक्षक थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभोपालमध्य प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?