लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: दुकानदार ने अपनी पत्नी की मौजूदगी में 13 वर्षीय बच्ची का किया रेप, फिर दोनों ने मिलकर कर दी हत्या

By अनुराग आनंद | Updated: January 13, 2021 09:11 IST

मध्य प्रदेश के खांडवा जिले के धनवाड़ इलाके में सोमवार सुबह एक 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोप में एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार, यह घटना खांडवा जिले के धनवाड़ इलाके में सोमवार सुबह घटी है।13 वर्षीय लड़की बिस्कुट खरीदने के लिए आरोपी व्यक्ति की दुकान पर गई थी।आठ साल पहले गिरफ्तार आरोपियों ने एक और लड़की से छेड़छाड़ की थी।

इंदौर: मध्य प्रदेश के भोपाल में दिन-दहाड़े घर घुसकर भाई के सामने एक लड़की के कपड़े फाड़े जाने के दो दिन बाद, राज्य के खाडवा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

टाइम्स नाऊ खबर के मुताबिक, यहां एक 45 वर्षीय किराने के दुकानदार ने 13 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर अपनी पत्नी की मदद से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

MP में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के बाद की गई हत्या-

पुलिस के अनुसार, यह घटना जिले के धनवाड़ इलाके में सोमवार सुबह हुई जब 13 वर्षीय लड़की बिस्कुट खरीदने के लिए आरोपी व्यक्ति की दुकान पर गई थी। वह दुकान पर सामान खरीदने के लिए अक्सर जाया-आया करती थी। सोमवार को आरोपी कथित तौर पर बच्ची को अपने साथ घर ले गया और वहां उससे बलात्कार किया।

जब उसने विरोध किया, तो आरोपी और उसकी पत्नी ने निर्दयता से उसकी पिटाई की। इसके बाद दंपति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, शव को एक बैग में भर दिया और घर की छत पर ले जाकर रख दिया।

आरोपी शख्स के पड़ोसी ने लड़की के परिवार को दी जानकारी-

पुलिस ने कहा कि जब दंपति छत पर शव छिपा रहा था, एक पड़ोसी ने उन्हें देखा और तुरंत पीड़ित के परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लड़की के परिवार के लोग दुकानदार के घर भागते हुए आए। दुकानदार ने उन्हें बताया कि उन्हें उनकी बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

जब परिवार के सदस्य और कुछ ग्रामीणों ने जबरन घर में प्रवेश किया, तो घर में लड़की की चप्पलें और स्वेटर पाया। इसके बाद, लोग बच्ची की तलाश के लिए छत पर पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच दुकानदार और उसकी पत्नी घर से भाग गए।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई-

इसके बाद, बच्ची के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और एक मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कुछ घंटो के भीतर ही दुकानदार को दबोच लिया, लेकिन उसकी पत्नी अभी भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पूछताछ में पता चला है कि आठ साल पहले गिरफ्तार आरोपियों ने एक और लड़की से छेड़छाड़ की थी। घटना के बाद उसने आत्महत्या कर ली थी।

टॅग्स :रेपमध्य प्रदेशखंडवाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?