लाइव न्यूज़ :

इंदौर में एक परिवार के 4 लोगों के मौत के मामले में पुलिस का दावा, ऑनलाइन मंगवाया था जहर, इस वजह से की आत्महत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 28, 2019 13:58 IST

मृतकों की पहचान अभिषेक सक्सेना, उनकी पत्नी प्रीति सक्सेना, बेटे अद्वित और बेटी अन्यया के तौर पर हुई है। पेश से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक रिजॉर्ट क्रिसेंट वाटर पार्क में हॉलीडे पर आए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस बात का भी दावा किया है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर शायद ऑनलाइन किसी तरह का व्यापार भी करता था। पुलिस के मुताबिक चारों का शरीर नीला पड़ गया था। साथ ही उनके शवों के पास केमिकल भी रखा था।  

मध्य प्रदेश के इंदौर के एक मशहूर रिजॉर्ट के कमरे से एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले थे। पुलिस ने इस मामले में बताया है कि इन चारों लोगों के मौत में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि इस परिवार ने ऑनलाइन सोडियम नाइट्रेट मंगवाया था। पुलिस को शक है कि आत्महत्या के लिए शख्स ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी को सोडियम नाइट्रेट खाने के लिए दिया था। पुलिस के मुताबिक सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी जाने के बाद से काफी परेशान था। पुलिस ने इस बात का भी दावा किया है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर शायद ऑनलाइन किसी तरह का व्यापार भी करता था जिसमें उसको नुकसान हो रहा था। पुलिस ने जांच में पाया है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिन में दो से तीन बार अपना बैंक अकाउंट डिटेल चेक करता रहता था। 

मृतकों की पहचान अभिषेक सक्सेना, उनकी पत्नी प्रीति सक्सेना, बेटे अद्वित और बेटी अन्यया के तौर पर हुई है। पेश से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक रिजॉर्ट क्रिसेंट वाटर पार्क में हॉलीडे पर आए थे। 

डीबी सिटी में रहने वाले अभिषेक सक्सेना ने एक दिन पहले कमरा बुक कराया था। गुरुवार (26 सितंबर) को परिवार के लोग कमरे से बाहर नहीं आए तो शाम के समय रिसोर्ट प्रबंधन ने देखा। काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी जब अंदर से बंद कमरा नहीं खुला तो मास्टर चाभी से रूम खोला गया। 

जिसके बाद दरवाजा खोलने पर चार लोगों के शव कमरे के अंदर दिखे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक चारों का शरीर नीला पड़ गया था। साथ ही उनके शवों के पास केमिकल भी रखा था।  

टॅग्स :इंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत