लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: प्लाटून कमांडर ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, 6 दिन बाद होने वाली थी शादी

By बृजेश परमार | Updated: May 14, 2020 06:47 IST

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को उनके साथ के अन्य लोगों से बातचीत में यह तथ्य सामने आया कि मृतक शादी/प्रेम प्रसंग के कारण मानसिक तनाव में था। इस बात को उसने अपने साथियों को बताया था।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के देवास रोड स्थित पुलिस लाईन के विक्रमादित्य बैरक में सब इंस्पेक्टर (प्लाटून कमांडर) प्रदीप वैद्य ने सर्विस पिस्टल से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक मूल रूप से सागर जिले का निवासी था एवं एसएएफ की 15वीं बटालियन में इंदौर में तैनात था। प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। 

मध्य प्रदेश के देवास रोड स्थित पुलिस लाईन के विक्रमादित्य बैरक में सब इंस्पेक्टर (प्लाटून कमांडर) प्रदीप वैद्य ने सर्विस पिस्टल से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक मूल रूप से सागर जिले का निवासी था एवं एसएएफ की 15वीं बटालियन में इंदौर में तैनात था। प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अमरेन्द्र सिंह के अनुसार थाना माधवनगर अंतर्गत पुलिस लाइन के विक्रमादित्य बैरक में  31 वर्षीय प्लाटून कमांडर दीपक वैघ रह रहा था। मार्च में ही वह उज्‍जैन आया था। एसएएफ की 15वीं बटालियन की कंपनी पूर्व से उज्जैन आवंटित है।

उप निरीक्षक एसएएफ ने प्रथम दृष्ट्या अपनी सर्विस पिस्टल से सिर में दाई तरफ से गोली मारकर बीती रात आत्महत्या कर ली। उसका कमरा अन्दर से बंद था। थाना माधवनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को उनके साथ के अन्य लोगों से बातचीत में यह तथ्य सामने आया कि मृतक शादी/प्रेम प्रसंग के कारण मानसिक तनाव में था। इस बात को उसने अपने साथियों को बताया था। जिस पर साथ के कंपनी के लोगों ने उन्हें समझाया था।

उनके साथियों के अनुसार 6 दिन बाद 19 मई को उनकी शादी होने वाली थी। घटना की जानकारी लगते ही एसपी मनोज कुमार सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी और एफ एस एल की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों को फोन करके घटना के बारे में बता दिया गया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशउज्जैनइंदौरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला