लाइव न्यूज़ :

इंदौर: नाबालिगों को शहर के 3 रेस्तरां परोस रहे थे शराब, प्रशासन ने रंगे हाथों धरा तो हुई बड़ी कार्रवाई, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2022 17:21 IST

मामले में जब प्रशासन ने देखा कि रेस्तरां के मालिक रात 11:30 बजे की तय समय-सीमा के बाद भी कारोबार कर रहे थे, तब इन पर कार्रवाई की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में नाबालिग बच्चों को रेस्तरां द्वारा शराब परोसे का मामला सामने आया है।इस पर कार्रवाई करते हुए तीन रेस्तरां को सील कर दिया गया है। यही नहीं उनका लायसेंस भी रद्द कर दिया गया है।

भोपाल: मध्यप्रदेश के इंदौर में नाबालिग बच्चों को कथित तौर पर तीन रेस्तरां द्वारा शराब परोसे जाने का मामले सामने आया हैं। बताया जा रहा है कि शहर के तीन रेस्तरां ने नाबालिग बच्चों को शराब दिया था और इसके साथ अन्य गड़बड़ियां भी की थी। इस कारण इन तीनों रेस्तरां को गुरूवार को सील कर दिया गया है। इस बात की जानकारी प्रशासन के अधिकारियों ने दी है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, इन रेस्तरां के बांद होने के समय के आदेश को भी तोड़ने का आरोपी पाया गया है। फिलहाल कार्रवाई के रुप में इनका लायसेंस को एक हफ्ते के लिए रद्द कर दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में चलाए जा रहे ये बार अपने ग्राहकों में शामिल नाबालिग बच्चों को कथित तौर पर शराब परोस रहे थे। इसके साथ ही  यह रेस्तरां रात 11:30 बजे की तय समय-सीमा के बाद भी कारोबार कर रहे थे। इन दोनों मामले में इन रेस्तरां पर कार्रवाई की गई और इनका लायसेंस निलंबित कर दिया गया है।

और भी गड़बड़ी के आरोपी पाए गए

आपको बता दें कि प्रशासन के दल ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की, तो यह भी पता चला कि तीनों बार में आबकारी विभाग के रिकॉर्ड के मुकाबले ज्यादा मात्रा में शराब जमा कर रखी गई थी जिसका संचालकों के पास परमिट भी नहीं था। सरकारी कानून न मानने के आरोप में इन तीनों रेस्तरां को सील कर उन पर कार्रवाई की गई है। 

कलेक्टर के आदेश पर तीन रेस्टोरेंट-बार हुए सील

आपको बता दें कि इंदौर में कलेक्टर के आदेश पर तीन रेस्टोरेंट-बार को सील कर दिया गया है। अमरउजाला की खबर के मुताबिक, इंदौर के सोल हॉस्पिटैलिटी (पियानो), नुसका मधुशाला बार एवं तंदूर बार के लायसेंस एक सप्ताह तक निलंबित किया गया है। इसके साथ ही लायसेंस शर्तों 1 एवं 5 का उल्लंघन तथा सामान्य अनुज्ञप्ति क्रमांक 7, 20, 22, 12 के उल्लंघन होने से बार मालिकों को आरोप पत्र जारी किया गया है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshइंदौरशराब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम