लाइव न्यूज़ :

“बेवफाई नहीं करने का...” प्रेमिका की हत्या के बाद रजाई उठाते शख्स ने कही यह बात, फिर वीडियो बनाकर कर इंस्टाग्राम पर किया अपलोड

By भाषा | Updated: November 12, 2022 08:50 IST

मामले में बोलते हुए तिलवारा थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि “आरोपी की पहचान गुजरात निवासी के रूप में हुई है। उसकी लोकेशन का पता लगा लिया गया है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम रवाना हो गई है।”

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के जबलपुर में एक प्रेमिका की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी प्रेमी ने ह्त्या कर लड़की का वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो जब वायरल हुआ तो पुलिस को आरोपी और इस हत्या की जानकारी मिली थी।

भोपाल: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक युवक ने अपनी 22 वर्षीय प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या कर दी और कत्ल के बाद उसके शव का वीडियो बनाकर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

मामले में पुलिस को घटना की जानकारी तब मिली जब सोसल मीडिया पर हत्या का वीडियो वायरल होने लगा। 

क्या है पूरा मामला

इस पर बोलते हुए तिलवारा थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि एक रिसॉर्ट में एक कमरे के बिस्तर पर पड़े लड़की के शव का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था। 

उन्होंने कहा “ आरोपी की पहचान गुजरात निवासी के रूप में हुई है। उसकी लोकेशन का पता लगा लिया गया है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम रवाना हो गई है।” झारिया ने बताया कि जबलपुर जिले के कुंडम इलाके की रहने वाली शिल्पा मिश्रा आठ नवंबर को रिसॉर्ट में मृत पाई गई थीं। 

वीडियो में ही आरोपी ने कबूला हत्या करने की बात- थाना प्रभारी 

मामले में बोलते हुए थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने कहा कि एक वीडियो में आरोपी युवक रजाई उठाते हुए लड़की का चेहरा दिखाता है और कहता है कि “बेवफाई नहीं करने का।” झारिया ने बताया कि वायरल हुए दूसरे वीडियो में युवक दावा कर रहा है कि वह जबलपुर के पाटन का रहने वाला है और लड़की की हत्या करने की बात कबूल रहा है। 

अपने साझेदार के कहने पर आरीप ने की लड़की की हत्या

थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो में आरोपी यह भी दावा कर रहा है कि इस लड़की का उसके (आरोपी के) कारोबारी साझेदार के साथ भी प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसके साझेदार के 10-12 लाख रुपए लेकर जबलपुर का गई थी और इसलिए उसने साझेदार के कहने पर ही उसकी हत्या कर दी।  

टॅग्स :क्राइमMadhya Pradeshजबलपुरइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने