लाइव न्यूज़ :

MP ki Taja Khabar: कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज आइसोलेशन वार्ड से भागे, पुलिस ने दबोच कर फिर भेजा इलाज के लिए

By गुणातीत ओझा | Updated: April 17, 2020 14:31 IST

मध्यप्रदेश में इंदौर के एक होटल में बनाये गये पृथक केंद्र से भागे आठ लोगों में शामिल दो कोविड-19 संक्रमितों समेत चार लोगों को मुरैना जिले में पकड़ लिया गया है। वे मालवाहक ट्रक से अपने घर उत्तर प्रदेश पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में इंदौर के एक होटल में बनाये गये पृथक केंद्र से भागे आठ लोगों में शामिल दो कोविड-19 संक्रमितों समेत चार लोगों को मुरैना जिले में पकड़ लिया गया है।40 से 60 वर्ष की उम्र के चार लोगों को इंदौर से करीब 550 किलोमीटर दूर मुरैना जिले में बृहस्पतिवार देर रात पकड़ा गया।

इंदौर। मध्यप्रदेश में इंदौर के एक होटल में बनाये गये पृथक केंद्र से भागे आठ लोगों में शामिल दो कोविड-19 संक्रमितों समेत चार लोगों को मुरैना जिले में पकड़ लिया गया है। वे मालवाहक ट्रक से अपने घर उत्तर प्रदेश पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पुनीत गेहलोत ने शुक्रवार को बताया कि 40 से 60 वर्ष की उम्र के चार लोगों को इंदौर से करीब 550 किलोमीटर दूर मुरैना जिले में बृहस्पतिवार देर रात पकड़ा गया।

उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य विभाग की पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से दो लोग जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।" सीएसपी ने बताया कि उत्तरप्रदेश से ताल्लुक रखने वाले चारों लोग एक मालवाहक ट्रक में सवार होकर अपने गृहराज्य में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। यह ट्रक उत्तरप्रदेश में ही पंजीबद्ध है। ट्रक के चालक और क्लीनर को भी चारों लोगों के साथ मुरैना में मेडिकल निगरानी में रखा गया है और उनकी सेहत की जांच की जा रही है। गेहलोत ने बताया कि पृथक केंद्र से भागे चारों लोगों के खिलाफ इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 188 (सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना), धारा 270 (ऐसा घातक कार्य करना जिससे किसी जानलेवा बीमारी का संक्रमण फैलने का खतरा हो) और अन्य सम्बद्ध धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया, "पृथक केंद्र से भागे एक व्यक्ति की तलाश जारी है। वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित है।" सीएसपी ने बताया कि राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक होटल में बनाये गये पृथक केंद्र के पिछले हिस्से की चहारदीवारी फांदकर बुधवार को आठ लोग भाग गये थे। पुलिस होटल के बाहर पहरा दे रही थी। उन्होंने बताया कि फरार लोगों में शामिल तीन कोविड-19 संक्रमितों को घटना के बाद इंदौर में ही ढूंढकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। इनमें से दो लोग बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक व्यक्ति राजस्थान के कोटा जिले से ताल्लुक रखता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला