लाइव न्यूज़ :

Video: पत्नी को लेने गए शख्स के साथ की गई मारपीट-पोता गया गोबर, ससुराल वालों ने अर्धनग्न कर निकाला डीजे जुलूस

By आजाद खान | Updated: October 9, 2022 09:21 IST

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि आगे-आगे शख्स चल रहा है और पीछे उसके गांव वाले लाठी और डंडा लिए हुए आगे बढ़ रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को उसके ससुराल वालों द्वारा डीजे जुलूस निकालते हुए देखा गया है। इस घटना के बाद युवक ने पुलिस में इसकी शिकायत की है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में ससुराल वालों ने दामाद के कपड़े उतारे और जूते-चप्पल वाले माला पहनाकर डीजे निकालने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें शख्स को अर्धनग्न हालत में देखा जा रहा है। 

आरोप है कि ससुराल वालों द्वारा युवक के सिर और मुंह पर गोबर भी पोते गए है और उसके साथ मारपीट भी की गई है। इस घटना के बाद युवक ने पुलिस में इसकी शिकायत की है और ससुराव वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

क्या दिखा वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक शख्स अर्धनग्न हालत में चल रहा है और उसके आगे पीछे लोग लाठी-डंडा लिए हुए चल रहे है। यही नहीं वीडियो में यह भी देखा गया है कि युवक जूते-चप्पल का माला पहना हुआ है और उसके आगे डीजे बाजा चल रहा है। 

29 सेकेन्ड के इस वीडियो में यह भी देखा गया है कि आगे-आगे डीजे और साथ में लोगों के हुजुम के साथ युवक चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक का जुलूस निकालने से पहले उसके सिर और मुंह पर गोबर भी पोते गए है और उसके साथ मारपीट भी की गई है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि पीड़ित विवेक का उसके पत्नी के साथ पढ़ाई को लेकर कुछ विवाद हो गया था जिसके बाद से वह मैके रह रही थी। ऐसे में जब युवक उसे लेने गया तो किसी बात पर ससुराल वालों से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के कारण सुसराल वालों ने उस की जमकर पिटाई की और फिर डीजे निकालकर जुलूस निकाला। जुलूस में शख्स को अर्धनग्न कर उसे जूते और चप्पल का माला भी पहनाया गया था। 

इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। इस पर बोलते हुए नर्मदापुरम के एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। 

टॅग्स :क्राइमवायरल वीडियोMadhya Pradeshक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली