लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के देवास में पिता ने बेटे के काटे दोनों हाथ फिर गला दबाकर कर दी हत्या, बोरवेल में फेंके शरीर के अंग, पुलिस ने खोला राज

By नितिन गुप्ता | Updated: December 10, 2022 13:23 IST

बताया जा रहा है कि मृतक हरिओम ने अपने पिता को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद महिला द्वारा किशोर को रास्ते से हटाने व ऐसा नहीं करने पर खुद जान देने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देमामला देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरदा का हैं।बेटे ने आरोपी पिता मोहनलाल को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।महिला ने शख्स से बेटे को रास्ते से हटाने का बनाया था दबाव।

देवासः मध्य प्रदेश के देवास में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां एक पिता ने अपने ही 15 वर्षीय मासूम बच्चे के दोनों हाथ काटने के बाद बेरहमी से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पिता ने बच्चे के कटे हाथ करीब 400 फिट गहरे बोरवेल में डाल कर बच्चे की लाश खेत किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।  मामला देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरदा का हैं। युवक की लाश 3 दिन पहले खेत के किनारे पड़े मिले थे। मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्यारे को ढूंढ निकाला। इस जघन्य हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय हरिओम की हत्या सोमवार को ही कर दी गई थी और उसका शव घर से दूर फेंक दिया गया था। मामले में आरोपी उसका पिता मोहनलाल कलौता को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि सोमवार को किशोर के लापता होने के बाद भी परिजनों ने पुलिस की मदद नहीं ली थी और मंगलवार शाम को किशोर हरिओम का शव गांव के बाहर खेत के समीप पड़ा मिला था। उसके दोनों हाथ कोहनी के नीचे कटे हुए थे पुलिस ने देर रात तक मौके पर तलाशी की थी लेकिन कटे हुए हाथ, कपड़े आदि का पता नहीं चल सका था। उधर, जिला अस्पताल में पीएम होने के बाद रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना, धारदार हथियार से हाथ काटना व सिर पर चोट होना पाने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।

बताया जा रहा है कि मृतक हरिओम ने अपने पिता को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद महिला द्वारा किशोर को रास्ते से हटाने व ऐसा नहीं करने पर खुद जान देने की बात कही। जिसके कारण पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या कर दी। पहले दराते से उसके दोनों हाथ काट दिए ताकि वो विरोध न कर सके। उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। कटे हुए हाथों को एक बोरवेल में डाल दिया था जो शुक्रवार रात पुलिस ने बोरवेल से निकाले । 

आरोपी मोहनलाल के जिस महिला के साथ अवैध संबंध थे वो भी उसी के परिवार से जुड़ी हुई है।  पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी मुख्यालय किरण शर्मा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दराता, रस्सी आदि बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहनलाल के आरोपी महिला के साथ पिछले 5 साल से अवैध संबंध थे।

हत्या से पूर्व हरिओम ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस स्थिति के बाद मोहनलाल को लगा कि वह सबको बता देगा तो उसे मौत के घाट उतार दिया।  इस मामले बनाई गई पुलिस टीम में थाना प्रभारी बरोठा शैलेन्द्र मुकाती, थाना प्रभारी अजाक अंजू शर्मा,  कमल किशोर मालवीय, दीपक कांबले, धर्मेन्द्र नागर,  सुरेश चौहान, सुनील रावत, मनोज पटेल, सुरेश कुमावत, पूजा बामनिया, नरेन्द्र,  संजीव पटेल, शेखर पटेल थाना बरोठा एवं सायबर टीम के शिवप्रताप सिंह सेंगर, सचिन चौहान सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह  द्वारा टीम को 10 हजार रूपये इनाम की घोषणा की गई हैं ।

टॅग्स :Madhya Pradeshcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम