लाइव न्यूज़ :

छोटीसादड़ीः विवाहिता से छेड़छाड़, हेड कांस्टेबल की धुनाई, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने किया सस्पेंड

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 9, 2021 16:00 IST

मध्य प्रदेश में मंदसौर जिले के छोटीसादड़ी का मामला है। एसपी आदर्श सिधु ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। हेड कांस्टेबल ने भी कुछ लोगों के विरुद्ध मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देहेड कांस्टेबल रामराज गुर्जर के विरुद्ध छेड़छाड़ करने की छोटीसादड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि वह प्रतिदिन मजदूरी करने जाती है।तीन-चार दिन से एक व्यक्ति उसका पीछा करता है और उसके साथ गलत इरादे से छेड़खानी करता है।

छोटीसादड़ीःमध्य प्रदेश में मंदसौर जिले के छोटीसादड़ी में हेड कांस्टेबल को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। विवाहिता के साथ छेड़खानी करने का आरोप में शुक्रवार सुबह लोगों ने पकड़ लिया। मारपीट का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

वही, मामले में एसपी आदर्श सिधु ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। हेड कांस्टेबल ने भी कुछ लोगों के विरुद्ध मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। विवाहिता ने परिजनों के साथ मौजूद रह कर पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रामराज गुर्जर के विरुद्ध छेड़छाड़ करने की छोटीसादड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि वह प्रतिदिन मजदूरी करने जाती है। तीन-चार दिन से एक व्यक्ति उसका पीछा करता है और उसके साथ गलत इरादे से छेड़खानी करता है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे वह मजदूरी के लिए खेत पर जा रही थी। इसी दौरान वह निम्बाहेड़ा रोड़ स्थित 132 केवी प्रसारण केंद्र के पीछे रास्ते पर अकेली गुजर रही थी

। उसी से कुछ ही दूरी पर उसके सास भी चल रही थी। पीछे से बाइक लेकर आरोपित रामराज गुर्जर आया। आरोपित ने बाइक रोक कर पीड़िता का हाथ पकड़ कर जबरन बाइक पर बिठाने लगा और घुंघट नीचे गिरा दिया।

चिल्लाने पर आस-पास कार्य कर रहे लोग दौड़ कर आये आरोपित को पकड़ लिया और उसको विवाहिता के साथ लज्जा भंग करने और छेड़खानी करने का सबक भी सिखा कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो बाद में पता चला कि आरोपित पुलिस थाने का हैड कांस्टेबल था, जो विवाहिता के साथ छेड़खानी कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर रही है। 

धुनाई का वीडियो वायरल

जानकारी में सामने आया कि विवाहिता के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिसकर्मी को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों उसकी जम कर पिटाई की और वीडियो बना कर वायरल कर दिया। निम्बाहेड़ा रोड स्थित जीएसएस के पास महिला के साथ छेड़छाड़ करते लोगों ने हेड कांस्टेबल को मौके पर ही पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

बाद में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और हेड कांस्टेबल को छुड़वा कर थाने ले गई। पिटाई का मामला शुक्रवार सुबह का बताया जा रहा है, जिसमें कई लोग पुलिसकर्मी के साथ से मारपीट कर रहे हैं। मारपीट करते हुए वीडियो बना रहे लोग पुलिसकर्मी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप भी लगा रहे हैं।

पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हेड कांस्टेबल ने भी कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।  आदर्श सिधु, एसपी प्रतापगढ़

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए