लाइव न्यूज़ :

भोपाल: पति और तांत्रिक के बीच खिलौना बनी महिला, तीन तलाक के बाद निकाह हलाला के नाम पर रेप

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 13, 2019 13:58 IST

मिया-बीबी के बीच हुए झगड़े ने नफरत की ऐसी शक्ल अख्तियार कर ली कि पति ने सख्त कानून की परवाह किए बिना पत्नी को तीन तलाक दे डाला। 

Open in App
ठळक मुद्देमिया-बीबी के बीच हुए झगड़े ने नफरत की ऐसी शक्ल अख्तियार कर ली कि पति ने सख्त कानून की परवाह किए बिना पत्नी को तीन तलाक दे डाला। 50 वर्षीय तांत्रिक ने महिला की आबरू को तार-तार कर दिया।

शादी के बाद अभी छह महीने ही बीते थे। जिसके साथ सात जन्मों तक जीने-मरने की कसमें खाईं, उसके साथ जिंदगी शुरू ही हुई थी। वह भविष्य के आइने में जिंदगी के हसीन ख्वाब देख रही थी लेकिन फिर कुछ ऐसा हो गया कि सब बिखर कर रह गया और जिंदगी को संपूर्णता के अहसास से भरने वाली शादी सबसे बड़े नासूर में बदल गई।

मिया-बीबी के बीच हुए झगड़े ने नफरत की ऐसी शक्ल अख्तियार कर ली कि पति ने सख्त कानून की परवाह किए बिना पत्नी को तीन तलाक दे डाला। 

पति का गुस्सा कब हैवानियत में बदल गया महिला को पता नहीं चला। फिर से घर बसाने के नाम पर पति ने महिला को निकाह हलाला के लिए हवस के अंधे एक तांत्रिक को सौंप दिया। 50 वर्षीय तांत्रिक ने महिला की आबरू को तार-तार कर दिया। 

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, वारदात मध्य प्रदेश के भोपाल के अशोक गार्डन की है। 21 वर्षीय पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की रिपोर्ट ऐशबाग पुलिस थाने में दर्ज कराई है। 

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, जिस तांत्रिक ने महिला के साथ रेप किया, वही उसका निकाही बाप था। निकाही बाप वह शख्स होता है जो निकाह के दौरान दुल्हन का हाथ दूल्हे के हाथ में सौंपता है। तात्रिक का नाम अनवर बाबा है। 

पुलिस दर्ज शिकायत के मुताबिक, तांत्रिक ने महिला के पति की सहमति से ही निकाह हलाला के नाम पर उसका रेप किया। निकाह हलाला की सलाह तांत्रिक ने ही दी थी।

मामले को लेकर जहांगीराबाद सिटी पुलिस अधीक्षक अब्दुल अलीम खान ने कहा कि पति का हृहय परिवर्तन हो गया था और उसने फिर से महिला के साथ शादी करनी चाही थी। 

ऐशबाग पुलिस थाना प्रभारी अजय नैयर ने कहा कि अप्रैल में महिला का शादी हुई थी और नवंबर उसके पति ने उसे तीन तलाक दिया। पति ने फिर से घर बसाने की कोशिश की लेकिन तांत्रिक ने कहा कि इसके लिए निकाह हलाल कराना होगा, जिसके लिए पति तैयार हो गया।

निकाह हलाल के बाद महिला अपने पति के पास गई तो उसने उसे स्वीकार करने से मना कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई। 

पुलिस ने मामले को लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

टॅग्स :रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम