लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: प्रेमी की शादी के दो दिन बाद एक्स गर्लफ्रेंड ने कर दी हत्या, जंगल में फेंकी लाश, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 13, 2021 09:55 IST

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक पूर्व प्रेमिका ने अपने विवाहित प्रेमी की कथित तौर पर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसने लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाया था और घरवालों को दिखाने की धमकी दे रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक की पूर्व प्रेमिका ने पत्थर मारकर ले ली जान , दो दिन पहले हुई थी शादी पूर्व प्रेमिका ने कहा कि आपत्तिजनक वीडियो शूट कर परिवार वालों को दिखाने की धमकी दे रहा था पूर्व प्रेमिका ने चचेरे भाई के साथ मिलकर हरगढ़ के जंगल में फेंकी थी लाश

भोपाल: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां प्रेमी की शादी के दो दिन बाद 26 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पूर्व प्रेमिका ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

यह मामला  सिहोरा थाना क्षेत्र के गुरजी गांव का है। दरअसल, सोनू पटेल की 14 मई को शादी हुई थी। दो दिन बाद यानी 16 मई को वह अपने सेलफोन को ठीक कराने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया । इसके बाद उसके परिवार ने स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी ।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लापता व्यक्ति के परिजनों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसकी मढी गांव की रहने वाली मधु पटेल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने मधु से पूछताछ शुरू की।इस दौरान यह बात सामने आई कि उसने ही सोनू को मार डाला था और बाद में अपने चचेरे भाई की मदद से शव को  हरगढ़ जंगल में फेंक दिया था।

प्रेमी पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप

मधु ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि 16 मई को उसने पत्थरों से मारकर सोनू की हत्या कर दी थी। मधु ने दावा किया कि सोनू ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। मधु के अनुसार सोनू वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा था।

मधु ने पुलिस को बताया कि सोनू आपत्तिजनक वीडियो को उसके परिवार वालों को दिखाने की धमकी दे रहा था। मधु ने बताया कि वह सोनू से शादी करना चाहती थी। हालांकि बाद में मधु की शादी कहीं और तय हो गई थी। दूसरी ओर सोनू ने भी शादी कर ली थी।

मधु ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले सोनू ने आपत्तिजनक स्थिति में उसका वीडियो शूट किया था और उससे मेरे परिवार को दिखाने के लिए कह रहा था ताकि मेरी शादी रद्द हो जाए।

टॅग्स :मध्य प्रदेशजबलपुरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए