लाइव न्यूज़ :

मोतिहारीः भाई अमन कुमार ने बहन और प्रेमी विकास कुमार को आपत्तिजनक हालत में देखा?, लोहे मूसल से सर पर वार कर हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2025 16:25 IST

Motihari: चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव में प्रेमिका के घर में प्रेमी के साथ देर रात्रि देखकर प्रेमिका के भाई ने हथौड़ा से कूचकर दोनों की हत्या कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएक प्रेमी जोडे को तालिबानी सजा दी गई है।प्रेमिका के घर में आपत्तिजनक हालत में मौजूद था।रात में करीब 11 बजे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया।

Motihari:बिहार के मोतिहारी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोडे को तालिबानी सजा दी गई है। दरअसल, एक युवक को एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद परिजनों ने युवक और युवती दोनों को मौत के घाट उतार दिया। घटना केसरिया थाने के तिरलोकवा गांव की बताई जा रही है। इसमें लड़की के भाई अमन कुमार ने अपनी बहन और उसके प्रेमी विकास कुमार की लोहे के मूसल से सर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृतक विकास कुमार अपने प्रेमिका के घर में आपत्तिजनक हालत में मौजूद था।

तभी प्रेमिका का भाई अमन कुमार की नजर पड़ी और अमन कुमार ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। रात करीब दस बजे मृतक विकास के नंबर पर एक कॉल आया था, जिसके बाद वो अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर पर गया था। रात में करीब 11 बजे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया।

करीब 12 बजे रात में मौके पर पहुंची केसरिया थाना ने घटना को अंजाम देने वाला भाई को गिरफ्तार कर लिया। मृतक युवती अजय साह की बेटी थी, जबकि युवक विकास कुमार उसी गांव का निवासी था। प्रेमी प्रेमिका की हत्या की घटना सुनकर गांव में सनसनी फैल गई।

चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव में प्रेमिका के घर में प्रेमी के साथ देर रात्रि देखकर प्रेमिका के भाई ने हथौड़ा से कूचकर दोनों की हत्या कर दिया। हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर अग्रतर करवाई में जुट गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए