लाइव न्यूज़ :

मां ने तस्कर को बेच दी बेटी, डीसीडब्ल्यू ने बचाया, लड़की ने बताया पिछले महीने भाई को भी बेच दिया

By भाषा | Updated: September 16, 2019 05:22 IST

आयोग ने बताया कि लड़की की मां ने 15 सितंबर को उसे उसके साथ उसकी बहन के घर बदरपुर चलने की बात कही थी लेकिन इसकी बजाय वह उसे निजामुद्दीन में एक होटल ले गयी।

Open in App

दिल्ली के बवाना से 15 साल की एक लड़की को मुक्त कराया गया है। लड़की को उसकी मां ने पिछले सप्ताह कथित रूप से तस्करों को बेच दिया था। दिल्ली महिला आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी। आयोग के अनुसार मुक्त करायी गयी लड़की ने कहा कि उसकी मां ने उसके एक साल के भाई को पिछले महीने तस्करों को बेच दिया था।आयोग ने बताया कि लड़की की मां ने 15 सितंबर को उसे उसके साथ उसकी बहन के घर बदरपुर चलने की बात कही थी लेकिन इसकी बजाय वह उसे निजामुद्दीन में एक होटल ले गयी। डीसीडब्ल्यू ने बताया कि होटल में सौदा करने के बाद मां ने उसे कहा कि उसे कहीं जाना होगा और शाहिद नाम का कोई व्यक्ति उसे घर ले आयेगा। लेकिन शाहिद उसे बवाना गांव में ईश्वर कॉलोनी स्थित अपने घर ले गया।शाहिद के घर पर मौजूद अन्य लड़कियों ने उसे शादी का जोड़ा पहनकर तैयार होने को कहा। उन्होंने लड़की को बताया कि उसकी मां ने उसे एक लाख रुपये में बेच दिया है। इसके अनुसार हालांकि एक दिन के अंदर ही वह किसी तरह शाहिद के घर से भागने में सफल रही और बवाना में अपने घर पहुंचकर पड़ोसियों से मदद मांगी जिन्होंने दिल्ली महिला आयोग को फोन किया।लड़की अपनी मां, सौतेले पिता और चार भाई-बहनों के साथ रहती थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और लड़की को आश्रय गृह भेज दिया गया है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला