लाइव न्यूज़ :

मां ने जन्म देने के 4 घंटे बाद ही नवजात बच्ची की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

By भाषा | Updated: January 1, 2020 18:46 IST

अंबरगांव के साकेत नगर इलाके में रहने वाले इस दंपति की पहले ही तीन बेटियां हैं। आरोपी का पति गुजरा औद्योगिक विकास निगम के एक कारखाने में काम करता है। दाभी ने बताया कि महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है तथा ठोस सबूत एकत्रित करने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि नवजात की गला दबाकर हत्या की गई ।नवजात का वजन 2.7 किलोग्राम था।

गुजरात के वलसाड जिले के अंबरगांव के एक रेफरल अस्पताल में 26 वर्षीय महिला ने बेटी को जन्म देने के चार घंटे बाद कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अंबरगांव पुलिस इंस्पेक्टर जे जे दाभी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना 27 दिसंबर की है जब उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली अनिता देवी डिम्पल बिंद ने शाम करीब चार बजे जन्मी अपनी बेटी की उसी दिन कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब महिला के पति ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से रात करीब आठ बजे कहा कि उसकी पत्नी को नवजात को स्तनपान कराने में दिक्कत आ रही है। नवजात का वजन 2.7 किलोग्राम था। अधिकारियों ने बताया कि जांच करने पर डॉक्टर ने पाया कि नवजात की मौत हो चुकी है। इसके बाद सूरत के एक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि नवजात की गला दबाकर हत्या की गई और उसके चेहरे तथा गर्दन पर निशान पाए गए।

अंबरगांव के साकेत नगर इलाके में रहने वाले इस दंपति की पहले ही तीन बेटियां हैं। आरोपी का पति गुजरा औद्योगिक विकास निगम के एक कारखाने में काम करता है। दाभी ने बताया कि महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है तथा ठोस सबूत एकत्रित करने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। 

टॅग्स :हत्याकांडगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला