लाइव न्यूज़ :

पसंद के लड़के से शादी नहीं करने पर तमिलनाडु में मां ने बेटी की गला घोंट की हत्या, खुद भी जान देने की कोशिश की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2022 15:50 IST

पीड़िता कोयंबटूर में नर्स का काम करती थी और छह महीने पहले घर आ गई थी। उसकी मां द्वारा चुने गए भावी दूल्हे के परिवार से कल  मिलने जाना था। लेकिन अरुणा उनसे मिलने और शादी के खिलाफ थी।

Open in App
ठळक मुद्देमामले को झूठी शान के लिए हत्या के एक संदिग्ध मामले के रूप में देखा जा रहा है। युवती कोयंबटूर में नर्स का काम करती थी जो 6 महीने पहले घर आई थी।

चेन्नई: झूठी शान के नाम पर तमिलनाडु में युवती की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक 20 वर्षीय युवती की कथित तौर पर उसकी मां ने बुधवार को गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने अपने परिवार द्वारा चुने गए व्यक्ति से शादी करने से इनकार कर दिया था।

इसे झूठी शान के लिए हत्या के एक संदिग्ध मामले के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि अपुष्ट रिपोर्टों से पता चलता है कि पी अरुणा, जो कि अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, किसी पिछड़े वर्ग के व्यक्ति से शादी करना चाहती थीं, लेकिन उनका परिवार उन्हें अपने समुदाय के भीतर शादी करने के लिए मजबूर कर रहा था।

एनडीटीवी ने एक जांच अधिकारी के हवाले से बताया कि पीड़िता, जिसके पिता और भाई चेन्नई में ऑटो चालक के रूप में काम करते हैं, की उसकी मां ने तिरूनेलवेली में उसका गला घोंट दिया। बेटी का गला घोंटने के बाद महिला खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया  लेकिन उसे बचा लिया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसका  इलाज चल रहा है।

पीड़िता कोयंबटूर में नर्स का काम करती थी और छह महीने पहले घर आ गई थी। उसकी मां द्वारा चुने गए भावी दूल्हे के परिवार से कल  मिलने जाना था। लेकिन अरुणा उनसे मिलने और शादी के खिलाफ थी। अधिकारी ने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई जिसके बाद महिला ने बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया है

टॅग्स :Tamil Naducrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम