लाइव न्यूज़ :

यूपी के मेरठ में छेड़छाड़ से परेशान मां-बेटी ने खाया जहर

By नियति शर्मा | Updated: April 19, 2019 16:49 IST

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि 2015 में दंपती ने एक युवक से परेशान हो कर अपनी बेटी को दिल्ली पढ़ने भेजा था।

Open in App
ठळक मुद्देदंपती ने परिवार के एक युवक से परेशान हो कर अपनी बेटी को 2015 में दिल्ली पढ़ने भेजा था। जहर खाने से मां की मौत, बेटी और पिता अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ही परिवार के तीन लोगों के जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जहर खाने से एक महिला की जान चली गई जबकि उसकी 21 साल की बेटी और पति अब भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। इन तीनों ने 17 अप्रैल की रात जहर खा लिया था।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिवार वालों ने यह कदम छेड़छाड़ से परेशान होकर उठाया था। पुलिस ने बताया कि गुरूवार सुबह जब तीनों को अस्पताल लाया गया तब 45 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने छेड़छाड़ और परेशान करने के आरोप में आठ में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि 2015 में दंपती ने एक युवक से परेशान हो कर अपनी बेटी को दिल्ली पढ़ने भेजा था। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एक रिश्तेदार ने बताया, 'परिवार दलित समुदाय से ताल्लुक रखता है। उन्होंने पहले भी इस मुद्दे पर पुलिस की मदद मांगी थी, पर कोई कार्रवाही नहीं की गई।'

रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को आरोपियों की लड़की की मां के साथ बहस हो गई। इसके बाद आरोपी और उसके परिवार वाले जबरन पीड़िता के घर में घुस गये और उन पर हमला कर दिया। साथ ही मां और बेटी के साथ भी अभद्रता की। 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अविनाश पांडे ने बताया कि पीड़ित परिवार पहले भी रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस स्टेशन गया था, लेकिन तब दोनों परिवारों के बीच सुलह करा दी गई थी। पीड़ित के एक रिश्तेदार ने बताया कि सोमवार को भी जब परिवार रिपोर्ट कराने पुलिस स्टेशन गया तब भी उन्हें भगा दिया गया था। हालांकि एसपी ने ऐसे किसी आरोप से इनकार किया। दूसरे अधिकारियों ने भी परिवार को पुलिस स्टेशन से भगाने की बाक से इनकार किया।

इसके बाद मंगलवार को परिवार ने स्थानीय कोर्ट में गुहार लगाई थी। कोर्ट ने तब पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा था। हालांकि, इसके बावजूद परिवार न्याय को लेकर निराश थी। बहरहाल पुलिस ने पीड़ित की मां की मृत्यु के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट