लाइव न्यूज़ :

चार बच्चों की मां, पति ने छोड़ा और नौकरी की तलाश में दिल्ली आई नेपाल की महिला, नौकरी के नाम पर पहले घर दिया और फिर किया रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2025 22:12 IST

मुंडका में रहने के लिए किराए के मकान की व्यवस्था की थी। दस अगस्त को व्यक्ति नशे में धुत्त होकर कमरे में आया और उसके साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू हिंसा के कारण हाल ही में अपने पति को छोड़ दिया था।महीने की शुरुआत में ट्रेन के जरिये बेंगलुरु से दिल्ली आई थी। आरोपी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

नई दिल्लीः बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में नौकरी का झांसा देकर 32 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता मूलत: नेपाल की निवासी है और चार बच्चों की मां है, जिसने कथित घरेलू हिंसा के कारण हाल ही में अपने पति को छोड़ दिया था।

वह इसी महीने की शुरुआत में ट्रेन के जरिये बेंगलुरु से दिल्ली आई थी। अधिकारी ने कहा कि महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई जिसने उसे मंजीत नामक एक अन्य व्यक्ति का नंबर दिया और नौकरी के लिए उससे संपर्क करने को कहा। पुलिस ने बताया कि एक दिन बाद उसने उस व्यक्ति से संपर्क किया जिसने उसे नौकरी का प्रस्ताव दिया था।

मुंडका में उसके रहने के लिए किराए के मकान की व्यवस्था की थी। दस अगस्त को वह व्यक्ति नशे में धुत्त होकर उसके कमरे में आया और उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि अगले दिन बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम