लाइव न्यूज़ :

एंबुलेंस से अवैध शराब की 110 कार्टन भारत निर्मित विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार, राजस्थान से तस्करी कर लाई गई थी, पुलिस को चकमा देने के लिए सायरन भी लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2022 21:55 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राय सिंह नरवरिया ने यहां पत्रकारों को बताया कि वाहनों में बदलाव कर उन्हें एंबुलेंस की तरह बनाया गया था और पुलिस को चकमा देने के लिए उसपर सायरन भी लगाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देचोरी किए गए दो वाहनों को पकड़ा जिनमें सुधार करके उन्हें एंबुलेंस का रूप दे दिया गया था।दो एंबुलेंस आईएमएफएल (शराब) लेकर मुरैना और ग्वालियर जा रही हैं।आरोपियों में से एक दिल्ली का और दूसरा उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है।

मुरैनाः जिले में एंबुलेंस की तरह दिखने वाले एक वाहन से कम से 110 कार्टन भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) जब्त की गई और दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को चोरी किए गए दो वाहनों को पकड़ा जिनमें सुधार करके उन्हें एंबुलेंस का रूप दे दिया गया था।

उन्होंने बताया कि इन वाहनों में से एक से पड़ोसी राज्य राजस्थान से तस्करी कर लाई गई शराब (आईएमएफएल) को जब्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राय सिंह नरवरिया ने यहां पत्रकारों को बताया कि वाहनों में बदलाव कर उन्हें एंबुलेंस की तरह बनाया गया था और पुलिस को चकमा देने के लिए उसपर सायरन भी लगाया गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली थी कि दो एंबुलेंस आईएमएफएल (शराब) लेकर मुरैना और ग्वालियर जा रही हैं। हमने अंबाह में एक एंबुलेंस को रोका और दो लोगों को शराब के साथ पकड़ा।’’ उन्होंने कहा कि आरोपियों में से एक दिल्ली का और दूसरा उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है।

एएसपी ने बताया कि वाहन में आईएमएफएल (शराब) के कम से कम 110 कार्टन मिले। पुलिस ने मुरैना में शराब ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक अन्य एंबुलेंस को भी जब्त किया है। उन्होंने आरोपियों के हवाले से बताया कि जब भी शराब ले जाते समय उनका सामना पुलिस से होता था तो उनमें से एक स्ट्रेचर पर लेट जाता था और खुद को सफेद चादर से ढक कर स्वयं पर ऑक्सीजन मास्क लगा लेता था। नरवरिया ने कहा कि आरोपी तब पुलिस को बताता था कि एंबुलेंस में मरीज की हालत गंभीर है और उसे तत्काल चिकित्सा की जरूरत है।

अधिकारी ने कहा कि दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने राजस्थान के धौलपुर से कम कीमतों पर आईएमएफएल (शराब) की तस्करी की थी और इसे मुरैना और ग्वालियर में बेचने की योजना बना रहे थे। अधिकारी ने कहा कि वे बार और होटलों में शराब की आपूर्ति करते थे।

कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आबकारी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीमध्य प्रदेशराजस्थानउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?