लाइव न्यूज़ :

डीजीजीआई को मिले पाकिस्तानी नागरिक के खिलाफ 8 करोड़ से ज्यादा की GST चोरी के सुराग

By भाषा | Updated: June 11, 2020 21:17 IST

माल एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) जो मिले सुराग के अनुसार, अवैध पान मसाला कारोबार में आठ करोड़ रुपये से ज्यादा का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) चुराने के गिरोह में 33 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देडीजीजीआई हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद मामले के आरोपी संजय माटा (33) को इंदौर के विशेष न्यायाधीश विजेंद्र सिंह रावत के सामने आज ही पेश किया गया था।डीजीजीआई सूत्रों ने बताया कि माटा को कर चोरी के मामले में दो जून को गिरफ्तार किया गया था। तब अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

इंदौर: माल एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) को एक मामले की जांच में सुराग मिले हैं कि भारत में प्रवास कर रहा 33 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक अवैध पान मसाला कारोबार में आठ करोड़ रुपये से ज्यादा का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) चुराने के गिरोह में शामिल है। डीजीजीआई सूत्रों ने जानकारी दी। 

विशेष न्यायाधीश के सामने आज ही हुई थी पेशी

डीजीजीआई हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद मामले के आरोपी संजय माटा (33) को इंदौर के विशेष न्यायाधीश विजेंद्र सिंह रावत के सामने आज ही पेश किया गया था। वह मूलतः पकिस्तान से ताल्लुक रखता है और इन दिनों अपने परिवार के साथ इंदौर में रह रहा है। अदालत ने डीजीजीआई के विशेष लोक अभियोजक चंदन ऐरन की ओर से पेश अर्जी मंजूर कर माटा को 17 जून तक न्यायिक हिरासत के तहत शहर के एक अस्थायी जेल भेज दिया। यह अस्थायी जेल कोविड-19 के प्रकोप के चलते बनायी गयी है। 

डीजीजीआई सूत्रों ने बताया कि माटा को कर चोरी के मामले में दो जून को गिरफ्तार किया गया था। तब अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, मामले की जांच में मिले सुरागों के कारण डीजीजीआई ने अदालत की मंजूरी से माटा को तीन दिन की पूछताछ के लिये आठ जून को अपनी हिरासत में लिया था। डीजीजीआई सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच और छापों के दौरान भारी तादाद में अलग-अलग ब्रांडों के पान मसाला के साथ 66.47 लाख रुपये नकद जब्त किये गये हैं।

कर चोरी में माटा के शामिल होने के सुराग मिले हैं

मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य प्रांतों में तस्करी के जरिये पान मसाले के अवैध कारोबार में 8.04 करोड़ रुपये की कर चोरी में माटा के शामिल होने के सुराग मिले हैं। सुरागों में यह चौंकाने वाली बात भी सामने आयी है कि कोविड-19 से जुड़े देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि में भी पान मसाले का यह अंतरप्रांतीय अवैध कारोबार जारी था। 

सूत्रों ने बताया कि माटा के मोबाइल फोन और लैपटॉप में कोड वर्ड में लिखे गये संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं जिनकी गुत्थी सुलझाने की कोशिश की जा रही है। मामले का एक आरोपी फरार है। वह भी मूलतः पाकिस्तानी नागरिक है। मामले में फरार आरोपी की तलाश के साथ ही डीजीजीआई की विस्तृत जांच जारी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला