लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: चलती ट्रेन में बेल्ट से मारते हुए पीड़ित की खींची गई दाढ़ी- 'जय श्री राम' का नारा लगाने को किया मजबूर-आरोप, पुलिस ने बताई सच्चाई

By आजाद खान | Updated: January 15, 2023 15:16 IST

वहीं इस पूरी घटना पर बोलते हुए पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोप गलत है। पुलिस ने 'जय श्री राम' के नारा लगाने वाले दावे से भी इंकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के मुरादाबाद में चलती ट्रेन में एक शख्स की पिटाई वाला वीडियो वायरल हो रहा है।आरोप है कि पीड़ित की दाढ़ी खींची गई है और उसे 'जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए मजबूर किया गया है। यही नहीं पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा उसके पैसे भी छिन लिए गए है।

लखनऊ: यूपी के मुरादाबाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक द्वारा एक शख्स को बेल्ट से पीटते हुए देखा गया है। खबर के अनुसार, आरोप है कि पीड़ित जिसकी पहचान पुलिस ने 46 साल के असीम हुसैन के रूप में की है, उसकी पिटाई कुछ लोगों द्वारा की गई है। 

यही नहीं घटना को लेकर पीड़िता द्वारा यह दावा किया गया है कि आरोपियों ने उसकी दाढ़ी खींची और फिर कपड़े उतार कर बेल्ट से पीटा है। यही नहीं पीड़ित ने आरोपियों पर 2200 रूपए छिनने का भी आरोप लगाया है। 

पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि उसके द्वारा कथित तौर पर 'जय श्री राम' के नारे नहीं लगाने के लिए उसकी पिटाई की गई है। उधर पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद इस मामले में नारे लगाने और दाढ़ी खींचने वाली बात से इंकार किया है और पीड़ित पर भी आरोप लगाए है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स ट्रेन में बिना किसी कपड़े का है और उस पर एक दूसरे शख्स द्वारा बेल्ट से पिटाई की जा रही है। वीडियो में आरोपी को कई बार पीड़ित को मारते हुए देखा गया है और उसे दर्द से कराहते हुए भी देखा जा रहा है। इस छोटे से वीडियो में केवल पीड़ित को मार खाते हुए देखा गया है जो चलती ट्रेन में फिल्माया गया है। 

बताया जा रहा है कि यह घटना कथित तौर पर शक्रवार को नई दिल्ली से आ रही पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में घटी है। उधर मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पीड़ित द्वारा उसकी दाढ़ी खींचने और नारे लगाने वाली बात गलत साबित हुई है। 

पुलिस ने क्या कहा

मुरादाबाद (रेलवे) के सर्किल अधिकारी देवी दयाल ने कहा, "उन्हें एक मजिस्ट्रेट के सामने लाया गया और जमानत पर रिहा कर दिया गया।" मामले में सीओ दयाल ने कहा, "जब ट्रेन की यात्री सुरक्षा के लिए सौंपी गई एक पुलिस टीम डिब्बे में पहुंची, तो हुसैन उतर चुका था। पुलिस टीम भी महिला का पता लगाने में असमर्थ थी। आगे की जांच चल रही है।" हुसैन का मेडिकल परीक्षण हुआ और रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें "कोई बड़ी चोट नहीं लगी है।" 

सीओ दयाल ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 298, 323, 392, 504 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

टॅग्स :क्राइमवायरल वीडियोPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज